अमेरिकी समर्थन के लिए आभारी जे़लेंस्की
अमेरिकी समर्थन के लिए आभारी जे़लेंस्की
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने सोमवार को एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने अमेरिका के प्रति आभार व्यक्त किया और युद्ध को समाप्त करने के लिए सुरक्षा की गारंटी की आवश्यकता पर जोर दिया। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ हालिया विवाद के बाद उठाया गया है।
ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के लोग संयुक्त राज्य अमेरिका के महत्व को समझते हैं और उन्होंने अमेरिका से मिले समर्थन के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, ऐसा कोई दिन नहीं रहा जब हमने कृतज्ञता महसूस न की हो। यह हमारी स्वतंत्रता के संरक्षण के लिए कृतज्ञता है ।
हालांकि, उन्होंने युद्ध समाप्त करने के लिए सुरक्षा गारंटी की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा,हमें शांति की आवश्यकता है, अंतहीन युद्ध की नहीं। सुरक्षा गारंटी इसकी कुंजी है।
ज़ेलेंस्की ने यह भी कहा कि यूरोप से स्पष्ट समर्थन मिल रहा है और युद्ध के अंत के लिए और अधिक एकता और सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने अपने देश के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें उन पर गर्व है। यह संदेश लंदन में यूरोपीय नेताओं के साथ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद आया है।
शिखर सम्मेलन के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए ज़ेलेंस्की ने कहा,मुझे लगता है कि हमारे रिश्ते जारी रहेंगे।साथ ही, उन्होंने ट्रम्प के साथ हुई बैठक के बाद अमेरिका के साथ संबंधों को बनाए रखने की उम्मीद जताई