Header Image

अब Instagram पर सब नहीं कर पाएंगे Live! जानिए किसे मिलेगा लाइव जाने का अधिकार

अब Instagram पर सब नहीं कर पाएंगे Live! जानिए किसे मिलेगा लाइव जाने का अधिकार

Last Updated Aug - 01 - 2025, 03:54 PM | Source : Fela News

Instagram ने लाइव फीचर को लेकर नया नियम लागू किया है। अब हर यूज़र को लाइव जाने की सुविधा नहीं मिलेगी। जानिए किन शर्तों पर मिलेगा Live का एक्सेस।
अब Instagram पर सब नहीं कर पाएंगे Live!
अब Instagram पर सब नहीं कर पाएंगे Live!

इंस्टाग्राम यूज़र्स के लिए एक बड़ा बदलाव सामने आया है। अब हर कोई प्लेटफॉर्म पर लाइव नहीं जा सकेगा। इंस्टाग्राम ने लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर नई पॉलिसी लागू की है, जिसके तहत अब केवल उन्हीं यूज़र्स को लाइव जाने की अनुमति मिलेगी जो कंपनी के तय मानकों पर खरे उतरते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम अब केवल उन्हीं अकाउंट्स को लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा देगा जो प्लेटफॉर्म की गाइडलाइंस का पालन करते हैं, बार-बार किसी पॉलिसी का उल्लंघन नहीं करते और जिनका कंटेंट भरोसेमंद और सुरक्षित माना जाता है।

इस फैसले का मकसद प्लेटफॉर्म को अधिक जिम्मेदार और सुरक्षित बनाना है, ताकि गलत या आपत्तिजनक लाइव कंटेंट पर रोक लगाई जा सके। जो यूज़र्स बार-बार इंस्टाग्राम की नीतियों का उल्लंघन करते हैं या स्पैम व हेट स्पीच जैसी गतिविधियों में शामिल हैं, उन्हें अब लाइव का विकल्प नहीं मिलेगा।

इंस्टाग्राम का यह कदम क्रिएटर्स को ज्यादा सुरक्षित और सकारात्मक मंच देने की दिशा में देखा जा रहा है।

 

Share :

Trending this week

AI सबसे पहले इन नौकरियों को करेगा प्रभावित

Aug - 02 - 2025

Microsoft on AI: अगर आप लेखक, अनुवादक या कस्टमर सर्विस जैसी जॉब में... Read More

अब Instagram पर सब नहीं कर पाएंगे Live!

Aug - 01 - 2025

इंस्टाग्राम यूज़र्स के लिए एक बड़ा बदलाव सामने आया है। ... Read More

₹1.12 लाख में लॉन्च हुई नई धांसू बाइक

Aug - 01 - 2025

होंडा मोटरसाइकिल्स ने भारत में अपनी नई स्पोर्टी बाइक Honda ... Read More