फरीदाबाद में वेतन मांग पर प्रदर्शन, 23 लोग हिरासत में

Updated on 2026-04-15T13:12:02+05:30

फरीदाबाद में वेतन मांग पर प्रदर्शन, 23 लोग हिरासत में

फरीदाबाद में वेतन मांग पर प्रदर्शन, 23 लोग हिरासत में

हरियाणा के फरीदाबाद में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी उग्र रूप लेता नजर आया। सराय ख्वाजा स्थित एक ऑटो पार्ट्स फैक्टरी के करीब 1,000 कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह फैक्टरी के बाहर इकट्ठा होकर दिल्ली-आगरा हाईवे की सर्विस रोड जाम करने की कोशिश की, जिससे इलाके में यातायात प्रभावित हुआ।

स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। हालात काबू में करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया गया। इससे पहले सोमवार को भी श्रमिकों ने पलवल के पृथला गांव और सराय ख्वाजा के पास हाईवे जाम कर कई घंटों तक ट्रैफिक बाधित किया था।

प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का आरोप है कि उनसे रोजाना 16 घंटे तक काम कराया जाता है, लेकिन उन्हें केवल 11,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाता है। बढ़ती महंगाई के बीच इतने कम वेतन में गुजारा करना मुश्किल हो गया है, जिसके चलते वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए।

वहीं प्रशासन का कहना है कि यह विरोध प्रदर्शन सही जानकारी के अभाव और अफवाहों के कारण हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी 1 अप्रैल से ही लागू है और सभी औद्योगिक इकाइयों को इसे लागू करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने 8 अप्रैल को हुई मंत्रिमंडल बैठक में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने का फैसला लिया था। श्रम मंत्री अनिल विज ने स्पष्ट किया था कि यह निर्णय 1 अप्रैल से पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू होगा।

अब सवाल यह है कि जब सरकार बढ़ी हुई मजदूरी लागू होने का दावा कर रही है, तो जमीनी स्तर पर श्रमिकों में असंतोष क्यों बना हुआ है।

यह भी पढ़े 

Bihar New CM Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी नए सीएम, निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM