मोहब्बत के बाद ‘नफरत का शरबत’ ट्रेंड में, जानें इसकी अनोखी रेसिपी
मोहब्बत के बाद ‘नफरत का शरबत’ ट्रेंड में, जानें इसकी अनोखी रेसिपी
रमजान के महीने में ‘मोहब्बत का शरबत’ काफी लोकप्रिय होता है, खासकर दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में। अब इसी बीच ‘नफरत का शरबत’ भी चर्चा में है, जो अपने अलग स्वाद के कारण लोगों को आकर्षित कर रहा है।
क्या है ‘नफरत का शरबत’?
जामा मस्जिद की गलियों में मिलने वाला खास शरबत नाम अलग, लेकिन स्वाद काफी लाजवाब गर्मियों में ठंडक देने वाला ड्रिंक
बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 2 कप ठंडा दूध
- 1 कप मैश किया हुआ पका खरबूजा
- 2–3 चम्मच गुलाब सिरप
- 1–2 चम्मच चीनी (स्वाद अनुसार)
- 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
- 1–2 चम्मच भीगे हुए सब्जा बीज
- बर्फ के टुकड़े
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
बनाने की आसान विधि
> दूध में चीनी डालकर अच्छी तरह घोल लें
> इसमें खरबूजे का पल्प डालकर मिक्स करें
अब गुलाब सिरप और इलायची पाउडर मिलाएं
> सब्जा बीज डालकर हल्के से चलाएं
> बर्फ डालकर ठंडा करें या फ्रिज में रखें
> गिलास में डालकर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से सजाएं
सेहत के लिए फायदे
> शरीर को ठंडक देता है
> हाइड्रेशन बनाए रखने में मददगार
> पाचन को बेहतर करता है
> शरीर को तुरंत एनर्जी देता है
क्यों करें ट्राई?
> पारंपरिक शरबत से हटकर नया स्वाद
> गर्मियों के लिए बेहतरीन ड्रिंक
> घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है
इस तरह ‘नफरत का शरबत’ इस गर्मी में एक स्वादिष्ट और सेहतमंद विकल्प बन सकता है।
यह भी पढ़े