Ahoi Ashtami 2025: अहोई अष्टमी पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा संतानों को सुख

Updated on 2025-10-13T10:47:55+05:30

Ahoi Ashtami 2025: अहोई अष्टमी पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा संतानों को सुख

Ahoi Ashtami 2025: अहोई अष्टमी पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा संतानों को सुख

Ahoi Ashtami 2025 Daan: अहोई अष्टमी व्रत कार्तिक कृष्ण की अष्टमी को रखा जाता है, जो आज यानी सोमवार, 13 अक्टूबर को है. इस दिन माताएं शाम 5:53 से 7:08 बजे तक अहोई माता की पूजा कर सकती हैं. तारों के दर्शन शाम 6:17 पर और चंद्र दर्शन रात 11:20 पर होंगे.

यह व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, सफलता और समृद्धि के लिए रखती हैं. इसे संतान का सुरक्षा कवच माना जाता है. पूजा के साथ इस दिन दान करना भी बहुत शुभ होता है. माना जाता है कि अहोई अष्टमी पर दान करने से संतान के जीवन की परेशानियां और करियर में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं.

अहोई अष्टमी पर क्या दान करें:

  • सफेद रंग की चीजें जैसे दूध, चावल, चीनी, सफेद मिठाई आदि दान करें.
  • बच्चों को कलम-कॉपी और जरूरतमंदों को अन्न, कपड़े या धन दें.
  • मौसमी फल या गुड़ का दान भी शुभ माना जाता है, इससे सूर्य की स्थिति मजबूत होती है.
  • पूजा के बाद किसी ब्राह्मण को दक्षिणा देना भी शुभ फल देता है.