अनुराग डोभाल की हालत गंभीर, मैनेजर ने हेल्थ अपडेट देकर दुआ की अपील की

Updated on 2026-03-14T12:40:44+05:30

अनुराग डोभाल की हालत गंभीर, मैनेजर ने हेल्थ अपडेट देकर दुआ की अपील की

अनुराग डोभाल की हालत गंभीर, मैनेजर ने हेल्थ अपडेट देकर दुआ की अपील की

यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल की तबीयत को लेकर नई जानकारी सामने आई है। बीते दिन उनके मैनेजर रोहित पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया था कि अनुराग की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें आईसीयू से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है। इस खबर के बाद फैंस ने राहत की सांस ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने लगे।

हालांकि अब उनके मैनेजर ने एक और अपडेट शेयर करते हुए बताया है कि अनुराग की हालत अचानक फिर से बिगड़ गई है। रोहित पांडे के मुताबिक, पहले उनकी स्थिति स्थिर थी, लेकिन एक्सीडेंट में फेफड़ों को गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें निमोनिया हो गया है। फिलहाल डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने फैंस से अनुराग के लिए दुआ करने की अपील भी की है।

इस बीच अनुराग की पत्नी ऋतिका ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि उनके लिए पैसे और शोहरत से ज्यादा धर्म और कर्म महत्वपूर्ण हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से अनुराग अपने परिवार से जुड़े विवादों को लेकर परेशान थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें परिवार पर इंटरफेथ शादी के बाद मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इसके बाद 7 मार्च को इंस्टाग्राम लाइव के दौरान एसयूवी चलाते समय उनका एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वहीं हाल ही में यह भी खबर सामने आई है कि अनुराग के पिता ने एक बयान जारी कर उन्हें परिवार से अलग करने की बात कही है।

यह भी पढ़े 

तलाक के बाद हंसिका मोटवानी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, छलका एक्ट्रेस का दर्द