Last Updated Mar - 13 - 2026, 12:34 PM | Source : Fela News
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने बिजनेसमैन सोहेल कथुरिया के साथ तलाक की घोषणा की है। अब तलाक के बाद उनका पहला पोस्ट सामने आया है।
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने बिजनेसमैन सोहेल कथुरिया से तलाक ले लिया है। तलाक के बाद हंसिका ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के करीब दो साल बाद से ही हंसिका अपने पति से अलग रहने लगी थीं।
जब पहले उनके अलग होने की खबरें सामने आई थीं, तब एक्ट्रेस ने इन्हें अफवाह बताया था। हालांकि अब तलाक की घोषणा के बाद साफ हो गया है कि दोनों के बीच दूरी की खबरें सही थीं। हंसिका और सोहेल ने आपसी सहमति से बांद्रा के फैमिली कोर्ट में तलाक ले लिया है।
पोस्ट में क्या लिखा?
तलाक को लेकर हंसिका और सोहेल ने अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि तलाक के बाद हंसिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर “चढ़ती कला” लिखकर एक पोस्ट शेयर किया। यह सिख परंपरा से जुड़ा एक विचार है, जिसका मतलब मुश्किल समय और नकारात्मक परिस्थितियों में भी मजबूत बने रहना होता है।
हालांकि हंसिका ने इस पोस्ट को सीधे अपनी निजी जिंदगी से नहीं जोड़ा है, लेकिन फैंस इसे उनके हालिया हालात से जोड़कर देख रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस कठिन समय के बावजूद हिम्मत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दे रही हैं।
2022 में हुई थी शादी
बता दें कि हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया ने 4 दिसंबर 2022 को शादी की थी। शादी के शुरुआती दिनों में दोनों काफी खुश नजर आते थे, लेकिन समय के साथ उनके रिश्ते में अनबन बढ़ने लगी। आखिरकार दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया।
यह भी पढ़े
Jun - 11 - 2026
The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More