चांदी की अंगूठी-पायल काली? 3 नुस्खों से चमकाएं
चांदी की अंगूठी-पायल काली? 3 नुस्खों से चमकाएं
Chandi ki Payal Anguthi Kaise Saaf Karen: अधिकतर महिलाएं हाथों में चांदी की अंगूठी और पैरों में पायल पहनती हैं। ये सिर्फ खूबसूरती नहीं बढ़ाती, बल्कि लुक में भी चार-चांद लगा देती हैं। लेकिन समय के साथ चांदी काली पड़ जाती है और इसकी चमक चली जाती है। बाजार में कई लोग इसे साफ करने के लिए केमिकल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे चांदी की क्वालिटी खराब होने का खतरा रहता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे सबसे सुरक्षित और कारगर साबित होते हैं।
आज हम आपको 3 आसान तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप अपने चांदी के जेवर को मिनटों में नई जैसी चमक दे सकते हैं, बिना क्वालिटी को नुकसान पहुंचाए।
1. बेकिंग सोडा:
एक कटोरी में बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चांदी के जेवर पर लगाकर 30 मिनट रखें। फिर टूथब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें। कालापन दूर होगा और चमक लौट आएगी।
2. साबुन और गुनगुना पानी:
गुनगुने पानी में हल्का साबुन मिलाएं। इसमें चांदी के जेवर 15-20 मिनट डुबोएं और ब्रश से साफ करें। इससे गंदगी हटेगी और चमक आएगी।
3. नींबू और नमक:
गुनगुने पानी में नींबू का रस और चुटकी भर नमक मिलाएं। इसमें जेवर 20-25 मिनट रखें और ब्रश से रगड़ें। कालापन खत्म होगा और शाइन लौट आएगी।
यह भी पढ़ें:
ड्रेस के रंग के हिसाब से लिपस्टिक चुनें, स्टाइलिश दिखें हमेशा