Fela News Lifestyle Header Banner

ड्रेस के रंग के हिसाब से लिपस्टिक चुनें, स्टाइलिश दिखें हमेशा

ड्रेस के रंग के हिसाब से लिपस्टिक चुनें, स्टाइलिश दिखें हमेशा

Last Updated Jan - 19 - 2026, 01:30 PM | Source : Fela News

Which lipstick goes with which color dress: अगर लुक डल लगता है, तो वजह गलत लिपस्टिक शेड हो सकती है. हर ड्रेस पर एक ही रंग लगाने से लुक निखरता नहीं और फीका नजर आ
ड्रेस के रंग के हिसाब से लिपस्टिक चुनें
ड्रेस के रंग के हिसाब से लिपस्टिक चुनें

Outfit and Lipstick Guide: कई महिलाओं का कहना होता है कि अच्छी ड्रेस पहनने और मेकअप करने के बावजूद उनका लुक अधूरा या फीका लगता है. इस पर इमेज स्टाइलिस्ट और वेलनेस कोच टीना वालिया ने अपने एक वीडियो में बताया कि इसकी बड़ी वजह गलत लिपस्टिक शेड हो सकती है. अक्सर महिलाएं हर आउटफिट के साथ एक ही रंग की लिपस्टिक लगा लेती हैं, जिससे पूरा लुक उभरकर सामने नहीं आ पाता और चेहरा डल नजर आने लगता है.

टीना के मुताबिक, सही लिप कलर न सिर्फ आपके आउटफिट से मेल खाता है, बल्कि चेहरे के फीचर्स को भी उभारता है और पूरे लुक को बैलेंस करता है. उन्होंने बताया कि ब्लैक, व्हाइट या बेज जैसी न्यूट्रल ड्रेस के साथ रेड, बेरी या ब्राइट पिंक जैसी बोल्ड लिपस्टिक लगानी चाहिए. इससे लुक ज्यादा फ्रेश, स्टाइलिश और आकर्षक दिखता है, खासकर पार्टी या इवनिंग फंक्शन के लिए यह सबसे बेहतर रहता है.

इसके अलावा, अगर आप पेस्टल या हल्के रंग की ड्रेस पहन रही हैं, तो न्यूड, पीच या रोज टोन वाली लिपस्टिक चुनना अच्छा रहता है. ये शेड्स लुक को सॉफ्ट और एलिगेंट बनाते हैं. वहीं, ब्राइट या रंगीन आउटफिट जैसे येलो, ग्रीन या ब्लू के साथ कोरल, सॉफ्ट रेड या माउव शेड्स अच्छे लगते हैं.

टीना यह भी कहती हैं कि लिपस्टिक चुनते समय सिर्फ ड्रेस ही नहीं, बल्कि अपने स्किन टोन, मेकअप स्टाइल और मौके का भी ध्यान रखना चाहिए. दिन के समय हल्के और नैचुरल शेड्स बेहतर लगते हैं, जबकि शाम या पार्टी के लिए बोल्ड और डार्क शेड्स ज्यादा प्रभावी होते हैं. सही लिपस्टिक आपके पूरे लुक को निखार सकती है और आपको ज्यादा कॉन्फिडेंट और खूबसूरत महसूस करा सकती है.

यह भी पढ़ें: 

Biotin for Hair Growth: बायोटिन से बाल बढ़ते हैं? जानें असर और फायदे

 

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More