Fela News Lifestyle Header Banner

Biotin for Hair Growth: बायोटिन से बाल बढ़ते हैं? जानें असर और फायदे

Biotin for Hair Growth: बायोटिन से बाल बढ़ते हैं? जानें असर और फायदे

Last Updated Jan - 19 - 2026, 11:53 AM | Source : Fela News

Biotin for Hair Growth: बाजार में बायोटिन सप्लीमेंट और शैंपू‑सीरम बालों के तेजी से बढ़ने और घने होने का दावा करते हैं। जानिए क्या सच में बायोटिन बालों पर असर कर
बायोटिन से बाल बढ़ते हैं?
बायोटिन से बाल बढ़ते हैं?

Biotin for Hair Growth: आज की बदलती लाइफस्टाइल के चलते बालों से जुड़ी परेशानियां बढ़ गई हैं। कम उम्र में ही लोग सफेद, टूटते और कमजोर बालों से परेशान रहते हैं। इसी बीच बायोटिन को लेकर चर्चा होती है। बाजार में बायोटिन सप्लीमेंट और बायोटिन वाले शैंपूसीरम दावा करते हैं कि इससे बाल तेजी से बढ़ते और घने होते हैं। लेकिन क्या सच में बायोटिन से बालों की ग्रोथ होती है?

बालों पर बायोटिन का असर

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, बायोटिन बालों की ग्रोथ तभी बढ़ाने में मदद करता है, जब शरीर में इसकी कमी हो। बायोटिन, विटामिन B7, विटामिन B कॉम्प्लेक्स का हिस्सा है और यह शरीर में खाने को ऊर्जा में बदलने और केराटिन बनाने में मदद करता है। केराटिन बाल, त्वचा और नाखून का मुख्य प्रोटीन है।

अगर शरीर में बायोटिन की कमी हो, तो बाल झड़ने लगते हैं, पतले हो जाते हैं, नाखून टूटते हैं और स्किन पर रैशेज आ सकते हैं। ऐसे मामलों में बायोटिन लेने से बालों की स्थिति में सुधार देखा जा सकता है। लेकिन ज्यादातर लोगों में बायोटिन की कमी नहीं होती, क्योंकि यह अंडा, मांस, मछली, नट्स, बीज और कुछ सब्जियों में प्राकृतिक रूप से मिलता है। संतुलित आहार लेने वालों को आमतौर पर रोज की जरूरत से ज्यादा बायोटिन मिल जाता है।

बायोटिन लेना कितना सही है?

जिन लोगों में बायोटिन की कमी नहीं होती, उनमें सप्लीमेंट लेने से बालों की ग्रोथ पर कोई खास असर नहीं दिखता। बाल झड़ने के अन्य कारण हार्मोनल बदलाव, थायरॉइड की समस्या, आयरन या प्रोटीन की कमी, तेजी से वजन कम होना या जेनेटिक कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में बिना जरूरत बायोटिन लेने से फायदा नहीं होगा और सही समस्या का पता नहीं चल पाएगा।

यह भी पढ़ें: 

शहद से पाएं ग्लोइंग स्किन, ये 3 आसान घरेलू तरीके

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More