बैसाखी-13 अप्रैल 2025 क्या है सही समय,सही दिन और सही मुहूर्त?
बैसाखी-13 अप्रैल 2025 क्या है सही समय,सही दिन और सही मुहूर्त?
भारत में बैसाखी का त्योहार बहुत ही हर्षों उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल यह त्यौहार 13अप्रैल को बनाया जाएगा। 13 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 52मिनट पर मुहूर्त शुरू हो रहा है।इस दिन सूर्य मीन राशि से निकल के मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
इस त्यौहार की रौनक हर प्रदेश में देखने को मिलती है।यह पर्व फसल की कटाई का प्रतीक है।यह पर्व धन,समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है।इस दिन सूर्य भगवान मेष राशि में प्रवेश करेंगे ।जिसका सभी राशियों पर अपना अपना प्रभाव पड़ता है।इस दिन को बैसाखी के साथ साथ मेष-संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है।
बैसाखी का महत्व-बैसाखी का दिन किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।
इस दिन से फसलों की कटाई की शुरुआत होती है। किसान फसल काट कर अपने घर ले जाने और बाद में उसमें से अतिरिक्त को बेच कर धन कमाने की खुशी में इस त्यौहार को बड़े धूम धाम से मनाता है और ईश्वर का शुक्रिया अदा करता है।
प्रमुख रूप से यह त्यौहार हरियाणा और पंजाब में मनाया जाता है।लोग नाचते गाते हुए अपनी खुशी जाहिर करते हैं। और ईश्वर से अपने सुख , समृद्धि और उज्जवल भविष्य के लिए प्राथना करते हैं।