Bangladesh Earthquake: भूकंप के तेज झटके, 4.1 की तीव्रता से दहली जमीन
Bangladesh Earthquake: भूकंप के तेज झटके, 4.1 की तीव्रता से दहली जमीन
बांग्लादेश में गुरुवार सुबह 4 दिसंबर 2025 को 4.1 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। इसके झटके राजधानी ढाका और आसपास के जिलों में महसूस किए गए। कंपन सुबह करीब 6:14 बजे आया, जिससे लोग घबरा कर घरों से बाहर निकल आए, लेकिन खुशकिस्मती से कहीं भी नुकसान की खबर नहीं मिली।
यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र नरसिंगडी जिले में करीब 30 किलोमीटर गहराई पर था। गहराई कम होने के कारण झटके कमजोर रहे और कोई बड़ी परेशानी नहीं हुई।
लोग घबराए, लेकिन स्थिति सामान्य
झटके महसूस होते ही कई लोग कुछ देर के लिए डर गए। ढाका प्रशासन ने बताया कि किसी भी इमारत में दरार या किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। हाल के दिनों में भूकंपीय गतिविधियां बढ़ने के कारण लोग सतर्क जरूर हैं, लेकिन इस बार सब कुछ नियंत्रण में रहा।
ढाका भूकंप-प्रवण क्षेत्र में
विशेषज्ञों का कहना है कि बांग्लादेश तीन बड़ी टेक्टोनिक प्लेटों के संगम पर है, इसलिए यहां भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता है। ढाका दुनिया के उन संवेदनशील शहरों में है जहां जर्जर इमारतों के कारण हल्के झटके भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
एक महीने पहले वाला भूकंप अभी भी याद
लगभग एक महीने पहले 5.7 तीव्रता के भूकंप ने कई क्षेत्रों में तबाही मचाई थी, जिसमें 10 लोगों की मौत हुई थी और कई इमारतों में दरारें आई थीं।
इतिहास भी बताता है यही
1869 से 1930 के बीच इस क्षेत्र में 7.0 से अधिक तीव्रता वाले 5 बड़े भूकंप दर्ज किए गए थे। वैज्ञानिकों के अनुसार भविष्य में भी बड़े भूकंप की संभावना बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: