Fela News Lifestyle Header Banner

Bangladesh Earthquake: बांग्लादेश में भूकंप से जनहानि, भारत में भी महसूस हुए झटके

Bangladesh Earthquake: बांग्लादेश में भूकंप से जनहानि, भारत में भी महसूस हुए झटके

Last Updated Nov - 21 - 2025, 02:06 PM | Source : Fela News

बांग्लादेश में 5.7 तीव्रता के भूकंप से अब तक 6 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हैं. इसके झटके पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में भी महसूस किए गए.
बांग्लादेश में भूकंप से जनहानि
बांग्लादेश में भूकंप से जनहानि

बांग्लादेश में शुक्रवार सुबह जोरदार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 रही. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, इसमें कम से कम 6 लोग मारे गए और कई घायल हुए. भूकंप का केंद्र ढाका से करीब 25 किलोमीटर दूर नरसिंगडी जिले के घोराशाल इलाके में था. झटकों से बांग्लादेश के साथ-साथ भारत के कई हिस्सों में भी दहशत फैल गई।

ढाका में नुकसान

USGS के अनुसार, भूकंप सुबह 10:38 बजे आया और इसकी गहराई सिर्फ 10 किलोमीटर थी, जो नुकसान को बढ़ा सकती है. ढाका में कई इमारतों को क्षति पहुंची. एक इमारत की दीवार और छत गिरने से 3 लोगों की मौत हुई, जबकि पुल की रेलिंग टूटने से 3 लोग दबकर मारे गए. कई लोग घायल हुए. झटकों के बाद लोग घरों और दफ्तरों से निकलकर सड़कों पर आ गए.

मध्य बांग्लादेश में कम आते भूकंप

USGS बताता है कि उत्तर और दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश भूकंप-प्रवण इलाकों में आते हैं, लेकिन मध्य हिस्से में ऐसे भूकंप कम होते हैं. इसी वजह से विशेषज्ञ भी इस भूकंप की लोकेशन और तीव्रता से हैरान हैं.

भारत में भी महसूस हुए झटके

भारत के कोलकाता, गुवाहाटी, त्रिपुरा और मेघालय के कई क्षेत्रों में भी कंपन महसूस किए गए. कई लोग डर के कारण इमारतों से बाहर निकल आए.

क्यों बढ़ रहा है खतरा?

विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत-यूरेशिया प्लेट की लगातार टक्कर, सिलहट-मेघालय की सक्रिय फॉल्ट लाइन्स और बंगाल बेसिन की भू-संरचना के कारण आने वाले समय में भी इस क्षेत्र में भूकंप के खतरे बढ़ सकते हैं.. . 

 ये भी पढ़ें: 

जापान ने कैसे चीन को कुचल दिया था…

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More