Bank Cheque Clear: चेक क्लियर होने में कितने दिन लगते? RBI का बड़ा नियम जानें
Bank Cheque Clear: चेक क्लियर होने में कितने दिन लगते? RBI का बड़ा नियम जानें
Bank Cheque and RBI Rules: भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI के नए नियम लागू होने के बाद अब देशभर के बैंकों में चेक क्लियरिंग पहले के मुकाबले काफी तेज हो गई है. अब ग्राहकों को चेक क्लियर होने के लिए कई दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और ना ही बैंक में लंबी कतारों में खड़ा होना होगा. HDFC Bank और ICICI Bank समेत देश के सभी बड़े बैंकों ने इस नई व्यवस्था को पूरी तरह लागू कर दिया है.
अब एक दिन में होगा चेक क्लियर
RBI के नए नियमों के तहत अब चेक क्लियरिंग प्रक्रिया सिर्फ एक दिन में पूरी की जा रही है. पहले जहां ग्राहकों को 2 से 3 दिन तक इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब तेजी से पैसा खाते में ट्रांसफर हो रहा है.
इस प्रक्रिया को दो हिस्सों में बांटा गया है. सबसे पहले ग्राहक द्वारा जमा किए गए चेक को बैंक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच स्कैन करके क्लियरिंग हाउस भेजते हैं. इसके बाद जिस बैंक से पैसा कटना होता है, उसे शाम 7 बजे तक अपनी मंजूरी देनी होती है.
RBI ने हर चेक के लिए “आइटम एक्सपायरी टाइम” भी तय किया है ताकि किसी तरह की देरी की गुंजाइश ना रहे. इससे ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा तेज और सुरक्षित बैंकिंग सुविधा मिल रही है.
क्या है पॉजिटिव पे सिस्टम?
चेक फ्रॉड रोकने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बैंकों में पॉजिटिव पे सिस्टम को अनिवार्य किया गया है. इस सिस्टम के तहत 50 हजार रुपये से ज्यादा के चेक जारी करने पर खाताधारक को पहले से चेक की जानकारी बैंक को देनी होती है.
इसमें चेक नंबर, तारीख, रकम और लाभार्थी का नाम जैसी जानकारी शामिल होती है. बैंक क्लियरिंग के समय इन डिटेल्स को चेक से मिलाता है. अगर सभी जानकारी सही पाई जाती है, तभी भुगतान को मंजूरी दी जाती है.
इस नई तकनीक से फर्जी चेक और धोखाधड़ी के मामलों में काफी कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है.
ग्राहकों के लिए जरूरी निर्देश
- बैंकों ने ग्राहकों को कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह भी दी है. चेक जारी करने से पहले खाते में पर्याप्त बैलेंस जरूर रखें ताकि चेक बाउंस की स्थिति ना बने.
- इसके अलावा चेक पर नाम, तारीख, रकम और हस्ताक्षर जैसी सभी जानकारी साफ और सही तरीके से भरें. छोटी सी गलती भी चेक रिजेक्ट होने का कारण बन सकती है.
- RBI के इस नए सिस्टम से अब बैंकिंग प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान, तेज और सुरक्षित हो गई है, जिससे करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत मिलने वाली है.
यह भी पढ़े