Fela News Lifestyle Header Banner

सोना टूटा, चांदी 8700 रुपये लुढ़की; खरीदारी का सुनहरा मौका

सोना टूटा, चांदी 8700 रुपये लुढ़की; खरीदारी का सुनहरा मौका

Last Updated May - 15 - 2026, 12:31 PM | Source : Fela news

Gold Silver Price Today: 15 मई को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. चांदी करीब 8700 रुपये टूट गई, जबकि सोना भी फिसला. ऐसे में निवेशकों और खरीदारों के लिए शानदार मौका बनता दिख रहा है.
सोना टूटा, चांदी 8700 रुपये लुढ़की
सोना टूटा, चांदी 8700 रुपये लुढ़की

Gold Silver Price Today Live: शुक्रवार 15 मई को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है. घरेलू फ्यूचर मार्केट में आई इस बड़ी टूट ने निवेशकों और ज्वेलरी खरीदने वालों का ध्यान खींच लिया है. खासतौर पर चांदी की कीमत में करीब 8700 रुपये की भारी गिरावट ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है. ऐसे में शादी-ब्याह या निवेश के लिए खरीदारी करने वालों के लिए यह बड़ा मौका माना जा रहा है.

MCX पर टूटा सोना और चांदी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 1425 रुपये टूटकर कारोबार करता दिखा. सुबह सोना 1,60,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और करीब 9:55 बजे तक 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 1,60,553 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोना 1,61,978 रुपये पर बंद हुआ था.

वहीं चांदी में और भी बड़ी गिरावट देखने को मिली. 3 जुलाई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर करीब 8790 रुपये टूट गया. MCX पर चांदी 3.02 फीसदी की कमजोरी के साथ ट्रेड करती दिखाई दी. बाजार खुलते ही निवेशकों में हलचल तेज हो गई.

आपके शहर में कितना सस्ता हुआ सोना?

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,60,240 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,46,900 रुपये पर पहुंच गया है. मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,090 रुपये दर्ज किया गया. चेन्नई में सोना अब भी सबसे महंगा बना हुआ है, जहां 24 कैरेट का रेट 1,63,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

लखनऊ, पटना और अहमदाबाद जैसे शहरों में भी सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है. इससे ग्राहकों की ज्वेलरी दुकानों पर भीड़ बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

चांदी की कीमतों ने चौंकाया

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2900 रुपये तक पहुंच गई है. वहीं 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए अब 29,000 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में चांदी का भाव थोड़ा ज्यादा बना हुआ है.

निवेशकों के लिए क्यों खास है यह गिरावट?

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी और डॉलर में उतार-चढ़ाव की वजह से सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना है. हालांकि, लंबे समय के निवेशकों के लिए यह गिरावट एक शानदार खरीदारी अवसर के रूप में देखी जा रही है. शादी सीजन और त्योहारों से पहले कीमतों में यह नरमी ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है.

यह भी पढ़े 

Stock Market 15 May: सेंसेक्स-निफ्टी में दमदार तेजी, शेयर बाजार में फिर लौटी रौनक

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More