बैंकिंग शेयरों ने भरी उड़ान, सेंसेक्स 540 अंक चढ़ा, निफ्टी ने छुआ 24,000 का करीब!

Updated on 2025-04-21T10:42:59+05:30

बैंकिंग शेयरों ने भरी उड़ान, सेंसेक्स 540 अंक चढ़ा, निफ्टी ने छुआ 24,000 का करीब!

बैंकिंग शेयरों ने भरी उड़ान, सेंसेक्स 540 अंक चढ़ा, निफ्टी ने छुआ 24,000 का करीब!

Stock Market Updates: सोमवार को बाजार ने जबरदस्त अंदाज़ में हफ्ते की शुरुआत की। बैंकिंग शेयरों की मजबूती ने सेंसेक्स को 300 अंकों की छलांग के साथ 78,903.09 पर ओपन करवाया और देखते ही देखते सुबह 9:20 बजे तक ये 472 अंकों की उछाल के साथ 79,025.56 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी ने भी 0.40% की तेजी दिखाई और 23,969.40 पर कारोबार करता दिखा।

ICICI, HDFC और M&M का जलवा
बाजार की इस रफ्तार के पीछे आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा और इंडसइंड बैंक जैसे स्टॉक्स का बड़ा हाथ रहा। इन कंपनियों के शेयरों में तेज़ी ने बाजार को जबरदस्त सपोर्ट दिया।

गुरुवार को आई थी गिरावट
गौरतलब है कि गुरुवार को दो दिनों की तेजी के बाद मार्केट ने ब्रेक मारा था। सेंसेक्स 320 अंक टूटा था और निफ्टी 23,350 के नीचे चला गया था। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 181 अंक फिसलकर 76,862.90 और निफ्टी 100 अंक गिरकर 23,300 पर आ गया था।

FPI की वापसी ने बढ़ाया भरोसा
विदेशी निवेशकों की वापसी ने बाजार को नई ऊर्जा दी है। पिछले हफ्ते FPI ने करीब 8,500 करोड़ रुपये का निवेश किया, जो निवेशकों के भरोसे में इजाफा दिखाता है। 15 अप्रैल को भले ही 2,352 करोड़ रुपये की निकासी हुई, लेकिन उसके बाद के दो सत्रों में 10,824 करोड़ रुपये की वापसी दर्ज की गई।

बाजार का दम – बढ़ा निवेशकों का मुनाफा
पिछले हफ्ते की तेजी से सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप 3.84 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। अकेले रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की वैल्यू में 74,766 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल की वैल्यू में 75,210 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।
 

यह भी पढ़े :  

21 अप्रैल को सोना खरीदना फायदेमंद रहेगा? देखें आज के ताज़ा रेट्स आपके शहर में!