Bengali Kohl Eye Look: बंगाली हसीनाओं जैसी आंखें चाहिए? 7 स्टेप्स में लगाएं काजल

Updated on 2026-04-27T12:18:17+05:30

Bengali Kohl Eye Look: बंगाली हसीनाओं जैसी आंखें चाहिए? 7 स्टेप्स में लगाएं काजल

Bengali Kohl Eye Look: बंगाली हसीनाओं जैसी आंखें चाहिए? 7 स्टेप्स में लगाएं काजल

 

How To Create Bengali Kohl Eye Look Step By Step: बंगाली ब्यूटी की सबसे खास पहचान होती है उनकी बड़ी, गहरी और काजल से सजी आंखें। यह सिर्फ मेकअप नहीं, बल्कि एक ऐसा क्लासिक लुक है जो चेहरे की सादगी को भी बेहद आकर्षक बना देता है। दुर्गा पूजा हो या रोजमर्रा का सिंपल लुक, बंगाली स्टाइल का हल्का फैला काजल आंखों में अलग ही नजाकत और गहराई भर देता है।

सदियों पुराना है ये खूबसूरती का अंदाज

बंगाल में काजल सिर्फ सजने का हिस्सा नहीं, बल्कि परंपरा और पहचान से भी जुड़ा माना जाता है। इसे बुरी नजर से बचाव और आंखों को ठंडक देने वाला भी समझा जाता है। यही वजह है कि बंगाली महिलाओं की आंखों में काजल का अंदाज हमेशा सॉफ्ट, स्मोकी और असरदार नजर आता है।

स्टेप 1- आंखों के आसपास करें तैयारी

सबसे पहले आंखों के नीचे बर्फ हल्के हाथ से लगाएं और फिर हल्की मॉइश्चर क्रीम लगाएं। इससे स्किन स्मूद होगी और काजल ज्यादा देर तक टिकेगा।

स्टेप 2- अंदरूनी लाइन पर लगाएं काजल

ऊपरी पलकों की अंदरूनी लाइन यानी वॉटरलाइन पर गहरा काजल लगाएं। इससे पलकों की जड़ें घनी दिखती हैं और आंखों में नेचुरल डेप्थ आती है।

स्टेप 3- निचली लाइन को करें डिफाइन

अब नीचे की वॉटरलाइन और लैश लाइन पर काजल लगाएं। इसे हल्का-सा आंखों के कोने से बाहर की तरफ बढ़ाएं ताकि आंखें बड़ी दिखें।

स्टेप 4- दें हल्का स्मज्ड लुक

कॉटन बड या उंगली से नीचे के काजल को थोड़ा फैला दें। यही हल्का धुंधलापन बंगाली आंखों की असली खूबसूरती है।

स्टेप 5 से 7- बनाएं सॉफ्ट विंग और फाइनल टच

काजल को बाहर की ओर थोड़ा खींचें, ऊपर की लाइन पर हल्की रेखा बनाएं और उसे भी स्मज करें। आखिर में हल्का मस्कारा और सधी हुई भौंहें पूरे लुक को कंप्लीट कर देंगी। बस फिर आपकी आंखें भी बोलती हुई नजर आएंगी।

यह भी पढ़े 

Summer Skin Care Tips: चावल आटे में ये मिलाएं, गर्मियों में चेहरा रहेगा खिला