Fela News Lifestyle Header Banner

Summer Skin Care Tips: चावल आटे में ये मिलाएं, गर्मियों में चेहरा रहेगा खिला

Summer Skin Care Tips: चावल आटे में ये मिलाएं, गर्मियों में चेहरा रहेगा खिला

Last Updated Apr - 24 - 2026, 04:25 PM | Source : Fela News

गर्मियों में स्किन केयर के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, अपनाएं सस्ता नेचुरल फेस पैक. चावल के आटे से बना यह आसान उपाय त्वचा को देगा ग्लो और ताजगी.
चावल आटे में ये मिलाएं
चावल आटे में ये मिलाएं

Summer Skincare Tips: गर्मियों का मौसम आते ही स्किन से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं. तेज धूप, पसीना और धूल की वजह से चेहरे पर टैनिंग, डलनेस और ऑयल आना आम हो जाता है. ऐसे में चेहरे की नैचुरल चमक खोने लगती है. इस परेशानी से बचने के लिए कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, जो न सिर्फ जेब पर भारी पड़ते हैं बल्कि कई बार स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. ऐसे में एक्सपर्ट्स घरेलू नुस्खों को ज्यादा सुरक्षित और असरदार मानते हैं.

चावल का आटा क्यों है खास?

इन दिनों ब्यूटी एक्सपर्ट्स और इंफ्लुएंसर्स के बीच चावल का आटा काफी पॉपुलर हो रहा है. यह त्वचा को एक्सफोलिएट करने, डेड स्किन हटाने और रंगत निखारने में मदद करता है. खास बात यह है कि अगर इसमें एक खास चीज मिलाकर इस्तेमाल किया जाए, तो इसका असर और भी बढ़ जाता है.

एलोवेरा जेल के साथ बढ़ता है असर

स्किन के लिए सबसे असरदार कॉम्बिनेशन है चावल का आटा और एलोवेरा जेल. एलोवेरा में विटामिन A, C और E के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो त्वचा को पोषण देने के साथ रिपेयर करने में मदद करते हैं. गर्मियों में यह मिश्रण स्किन को ठंडक और हाइड्रेशन दोनों देता है.

क्या हैं इसके फायदे?

यह फेस पैक त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और नमी बनाए रखता है, जिससे चेहरा सॉफ्ट और फ्रेश महसूस होता है. इसके साथ ही यह टैनिंग और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है. एलोवेरा के एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल्स को कम करते हैं, जबकि चावल का आटा अतिरिक्त तेल को सोखकर स्किन को क्लीन और मैट बनाता है. नियमित इस्तेमाल से स्किन की टेक्सचर बेहतर होती है और नैचुरल ग्लो वापस आता है.

कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें?

इस फेस पैक को बनाना बेहद आसान है. एक बाउल में 1 चम्मच चावल का आटा और 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं. इसे अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद सादे पानी से धो लें. पहली बार इस्तेमाल में ही फर्क नजर आने लगता है.

क्यों है ये बेहतर विकल्प?

कम खर्च में तैयार होने वाला यह घरेलू नुस्खा न सिर्फ असरदार है, बल्कि केमिकल-फ्री भी है. यही वजह है कि गर्मियों में स्किन को हेल्दी, फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।

यह भी पढ़े 

Smart Hacks: मक्खी-चींटी से छुटकारा पाएं, अपनाएं ये 5 स्मार्ट हैक्स

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More