CSK को बड़ा झटका! स्टार ऑलराउंडर का टूटा पैर, IPL 2026 से बाहर

Updated on 2026-05-04T13:30:43+05:30

CSK को बड़ा झटका! स्टार ऑलराउंडर का टूटा पैर, IPL 2026 से बाहर

CSK को बड़ा झटका! स्टार ऑलराउंडर का टूटा पैर, IPL 2026 से बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. टीम के चोटिल खिलाड़ियों की लंबी सूची में अब युवा ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष का नाम भी जुड़ गया है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी का पैर फ्रैक्चर हो गया है, जिसके बाद वह पूरे IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. इससे पहले ही कई अहम खिलाड़ी चोट के कारण टीम से दूर चल रहे हैं.

डेब्यू के तुरंत बाद टूटा सपना

 CSK ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में रामकृष्ण घोष के दाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ. इसी वजह से अब वह सीजन के बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे. खास बात यह है कि इसी मैच में उन्होंने अपना IPL डेब्यू किया था और पहली ही गेंदबाजी में सूर्यकुमार यादव का विकेट लेकर यादगार शुरुआत की थी. साथ ही उन्होंने विल जैक्स का शानदार कैच भी पकड़ा था.

कोच ने माना- टीम को बड़ा झटका

 चेन्नई के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी माना कि रामकृष्ण घोष का बाहर होना टीम के लिए बड़ा नुकसान है. युवा खिलाड़ी होने के साथ-साथ वह बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने की क्षमता रखते थे, ऐसे में टीम का संतुलन प्रभावित हुआ है.

मेगा ऑक्शन से रिटेन तक, फिर चोट का वार

 रामकृष्ण घोष को चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में खरीदा था और उनके प्रदर्शन को देखते हुए 2026 सीजन के लिए रिटेन भी किया था. टीम मैनेजमेंट को उनसे इस सीजन काफी उम्मीदें थीं, लेकिन डेब्यू के तुरंत बाद चोट ने सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया.

पहले से चोटों से जूझ रही है CSK

 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह पहली चोट नहीं है. सीजन शुरू होने से पहले नाथन एलिस बाहर हो गए थे. इसके बाद खलील अहमद और सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे भी चोटिल होकर टीम से दूर हो चुके हैं. सबसे बड़ी चिंता एमएस धोनी की फिटनेस को लेकर है, जो काफ इंजरी के चलते अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं.

CSK की बढ़ीं मुश्किलें

 लगातार खिलाड़ियों के बाहर होने से चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन बार-बार बदल रही है. ऐसे में टीम के लिए जीत की लय पकड़ना मुश्किल होता जा रहा है. रामकृष्ण घोष का बाहर होना इस संकट को और गहरा कर गया है.

यह भी पढ़े 

RR vs DC: LIVE मैच में भिड़े जडेजा-कुलदीप, मैदान पर दिखा भारतीय खिलाड़ियों का गुस्सा