Header Image

RR vs DC: LIVE मैच में भिड़े जडेजा-कुलदीप, मैदान पर दिखा भारतीय खिलाड़ियों का गुस्सा

RR vs DC: LIVE मैच में भिड़े जडेजा-कुलदीप, मैदान पर दिखा भारतीय खिलाड़ियों का गुस्सा

Last Updated May - 04 - 2026, 11:27 AM | Source : Fela News

RR vs DC: राजस्थान-Delhi मैच में कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक दिखी. दोनों खिलाड़ियों का वायरल वीडियो फैंस को हैरान कर रहा है, जानिए आखिर हुआ क्या.
मैच में भिड़े जडेजा-कुलदीप
मैच में भिड़े जडेजा-कुलदीप

IPL 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिला, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एक वायरल वीडियो ने बटोरी. मैच के दौरान रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के बीच मैदान पर हुई मजाकिया नोकझोंक कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर फैंस पहले हैरान और फिर खुश हो गए. यह लम्हा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जडेजा ने बल्ला घुमाया, कुलदीप ने दिया धक्का

ध्रुव जुरेल के आउट होने के बाद 12वें ओवर में रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे. जैसे ही वह क्रीज की ओर बढ़े, सामने कुलदीप यादव खड़े थे. जडेजा ने मजाकिया अंदाज में कुलदीप के सामने बल्ला घुमाकर इशारा किया कि आज उनकी गेंदों की धुनाई होने वाली है. कुलदीप भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने हंसते हुए जडेजा को हल्का सा धक्का दे दिया. दोनों भारतीय खिलाड़ी इस दौरान मुस्कुराते नजर आए, जिससे साफ हो गया कि यह कोई लड़ाई नहीं बल्कि दोस्ताना मस्ती थी.

VIDEO VIRAL, फैंस बोले- यही है टीम इंडिया की बॉन्डिंग

मैदान पर हुई इस हल्की-फुल्की छेड़छाड़ का वीडियो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस ने इसे टीम इंडिया के खिलाड़ियों की शानदार बॉन्डिंग बताया. कई यूजर्स ने लिखा कि IPL की टक्कर अपनी जगह है, लेकिन भारतीय ड्रेसिंग रूम की दोस्ती अलग ही लेवल की है.

राजस्थान ने बनाया 225 रन का पहाड़

मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 225 रन ठोक दिए. शुरुआत खराब रही और यशस्वी जायसवाल 6 रन जबकि वैभव सूर्यवंशी 4 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद रियान पराग ने कप्तानी पारी खेलते हुए 50 गेंदों में 90 रन जड़ दिए. अंत में डोनोवन फेरेरा ने सिर्फ 14 गेंदों में 47 रन बनाकर दिल्ली के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं.

KL राहुल-पथुम निसांका ने पलटा पूरा मैच

226 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को पथुम निसांका और केएल राहुल ने तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े. निसांका ने 33 गेंदों में 62 रन और केएल राहुल ने 40 गेंदों में 75 रन की विस्फोटक पारी खेली. आखिर में आशुतोष शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स ने मैच खत्म कर दिल्ली को 5 गेंद पहले 7 विकेट से जीत दिला दी.

हार-जीत से ज्यादा छाया जडेजा-कुलदीप का मोमेंट

दिल्ली ने भले ही रिकॉर्ड चेज कर मुकाबला जीत लिया, लेकिन मैच खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा जिस चीज की चर्चा रही, वो जडेजा और कुलदीप की यह दोस्ताना टक्कर रही. LIVE मैच में दोनों का यह फन मोमेंट अब इंटरनेट पर छाया हुआ है.

यह भी पढ़े 

Riyan Parag Vape Video: लाइव मैच में रियान पराग का नशा करते वीडियो वायरल, बवाल

Share :

Trending this week

दिल्ली की प्लेऑफ उम्मीद बरकरार

May - 18 - 2026

आईपीएल के बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने र... Read More

वरुण चक्रवर्ती की चोट पर बड़ा अपडेट

May - 09 - 2026

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद KKR फैंस क... Read More

दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ीं मुश्किलें

May - 09 - 2026

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की हालत अब बेहद खराब हो चुक... Read More