बिग बॉस में बड़ा उलटफेर, अंडरडॉग कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा वोट

Updated on 2025-11-19T15:11:46+05:30

बिग बॉस में बड़ा उलटफेर, अंडरडॉग कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा वोट

बिग बॉस में बड़ा उलटफेर, अंडरडॉग कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा वोट

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 अब आखिरी दौर में है. 24 अगस्त से शुरू हुए इस सीजन में कई ट्विस्ट और शॉकिंग एविक्शन हुए. अभिषेक बजाज और नीलम-मृदुल तिवारी के बाहर होने के बाद अब फिनाले की रेस में 9 कंटेस्टेंट बचे हैं. जैसे-जैसे शो खत्म होने जा रहा है, फैंस की वोटिंग और चर्चाएं भी बढ़ती जा रही हैं. जियो हॉटस्टार पर वोटिंग जारी है और सोशल मीडिया पर लोग अपने फेवरिट का खुलकर समर्थन कर रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि फैंस की पहली पसंद न तो फरहाना हैं और न ही गौरव—किसी और ने बाजी मार ली है.

सोशल मीडिया वोटिंग में कौन आगे?

बिग बॉस 19 डॉट वोट की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा वोट पाने वाले कंटेस्टेंट हैं प्रणित मोरे. उन्हें अब तक 23,392 वोट (30%) मिले हैं. दूसरे नंबर पर हैं गौरव खन्ना 20,444 वोट (26%) के साथ. तीसरे पर फरहाना भट्ट और चौथे स्थान पर अशनूर कौर हैं.

प्रणित मोरे क्यों बने फैंस की पहली पसंद?

शो की शुरुआत में प्रणित को अंडरडॉग माना जा रहा था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपनी समझदारी, तर्क और दमदार स्टैंड से दर्शकों को प्रभावित किया. उन्होंने दो बड़े गेम-चेंजिंग कदम उठाए—पहले सलमान खान द्वारा दी गई पावर से अपने स्ट्रॉन्ग कॉम्पिटिटर अभिषेक कुमार को बाहर करवाया. दूसरा, हाल ही में रोहित शेट्टी के सामने अपने दोस्त गौरव खन्ना को छोड़कर शहबाज को सपोर्ट किया, जिससे दोनों के बीच टकराव साफ दिखा.

इन मूव्स से साफ है कि प्रणित सिर्फ खेल नहीं रहे, बल्कि गेम को अपनी रणनीति से चल भी रहे हैं. फिनाले में उनकी जगह लगभग तय मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें: 

Parineeti Chopra Son Name राघव- परिणीति के बेटे का नाम जाने