Last Updated Nov - 19 - 2025, 01:23 PM | Source : Fela News
Parineeti Chopra Son Name परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का बेटा आज एक महीने का हो गया. इस मौके पर परिणीति ने फैंस को उसकी पहली झलक दिखाई और उसका नाम भी बता दिया.
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने बेटे का नाम सार्वजनिक कर दिया है । उनका बेटा आज एक महीने का हो गया, और इसी मौके पर कपल ने उसकी पहली झलक भी शेयर की । सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में परिणीति बेटे के पैर को किस करती दिखाई दे रही हैं । उन्होंने बताया कि बच्चे का नाम नीर रखा गया है ।
View this post on Instagram
नीर का अर्थ पानी होता है । अभिनेत्री ने इस नाम के पीछे की भावनाओं को बताते हुए लिखा कि उन्हें अपने बेटे में शुद्धता, शांति और जीवन की एक अनंत बूंद दिखाई देती है ।
फैंस इस यूनिक नाम की काफी तारीफ कर रहे हैं । बता दें, कई बॉलीवुड सेलेब्स भी हाल के वर्षों में अपने बच्चों के लिए खास और अर्थपूर्ण नाम चुन रहे हैं — जैसे सोनम कपूर के बेटे वायु, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती और आलिया भट्ट की बेटी राहा ।
परिणीति और राघव 24 सितंबर 2023 को शादी के बंधन में बंधे थे और 19 अक्टूबर 2025 को बेटे नीर का जन्म हुआ ।
Jun - 11 - 2026
The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More