बिहार चुनाव 2025 एग्जिट पोल: कब आएंगे नतीजे जानें समय
बिहार चुनाव 2025 एग्जिट पोल: कब आएंगे नतीजे जानें समय
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब आखिरी दौर में है. पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को पूरी हो चुकी है. अब दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर (मंगलवार) को 122 सीटों पर मतदान होगा. वोटिंग खत्म होने के बाद शाम 6:30 बजे से एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे.
एग्जिट पोल्स में यह अनुमान लगाया जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बन सकती है. असली नतीजे 14 नवंबर को आएंगे, लेकिन उससे पहले मंगलवार शाम को सभी न्यूज़ चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एग्जिट पोल दिखाए जाएंगे.
एग्जिट पोल क्या होते हैं?
एग्जिट पोल वोटिंग के बाद किए जाने वाले सर्वे होते हैं. इसमें मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं से पूछा जाता है कि उन्होंने किस पार्टी या उम्मीदवार को वोट दिया. इन जवाबों के आधार पर अनुमान लगाया जाता है कि किस पार्टी की जीत हो सकती है.
अगर चुनाव एक ही चरण में हो तो उसी दिन शाम 6:30 बजे के बाद एग्जिट पोल जारी होते हैं. लेकिन अगर कई चरणों में चुनाव हो, तो आखिरी चरण की वोटिंग के बाद ही एग्जिट पोल जारी किए जाते हैं.
इस बार बिहार में बीजेपी-जेडीयू और लोजपा एनडीए गठबंधन में हैं, जबकि आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी और भाकपा माले इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहे हैं. वोटिंग के बाद इन सभी दलों की किस्मत EVM में बंद हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: