Bindi Importance: बाथरूम में बिंदी क्यों नहीं उतारनी चाहिए?
Bindi Importance: बाथरूम में बिंदी क्यों नहीं उतारनी चाहिए?
Bindi Importance:बिंदी को सुहाग का प्रतीक माना जाता है, जिसे महिलाएं अपने मस्तक पर लगाती हैं। शादीशुदा महिलाएं इसे पति की लंबी उम्र और सौभाग्य के लिए पहनती हैं।
कुछ महिलाएं रात को सोने से पहले या नहाने से पहले बिंदी को बाथरूम की दीवार पर चिपका देती हैं, लेकिन यह सही नहीं माना जाता। बिंदी एक पवित्र प्रतीक है, जबकि बाथरूम को अपवित्र जगह माना जाता है। इसलिए सौभाग्य की निशानी को वहां लगाना गलत है।
कहा जाता है कि जो महिलाएं बिंदी को बाथरूम में लगाती हैं, उनके पति के अच्छे कर्मों पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। यह शादीशुदा जीवन में समस्याएं पैदा कर सकता है, जैसे पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव आ सकता है।
इसलिए बिंदी को बाथरूम की दीवार पर न लगाएं। इसे उतारने के बाद इसे ड्रेसिंग टेबल या किसी अन्य उचित स्थान पर रखें।
नोट: यह जानकारी मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है।
यह भी पढ़े : Bagalamukhi Jayanti 2025: बगलामुखी जयंती पर जानें रात में किए जाने वाले प्रभावी उपाय