क्या सिर्फ एक किडनी पर पूरी जिंदगी जी सकता है इंसान?
क्या सिर्फ एक किडनी पर पूरी जिंदगी जी सकता है इंसान?
किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह ब्लड से जहरीले पदार्थ निकालती है, शरीर में तरल संतुलन बनाए रखती है और हार्मोन का उत्पादन करती है। अधिकतर लोग दो किडनी के साथ जन्म लेते हैं, लेकिन कुछ लोगों के पास जन्म से ही एक किडनी होती है या किसी बीमारी, चोट या अन्य कारण से एक किडनी रह जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि एक किडनी के साथ इंसान कितने समय तक जीवित रह सकता है और क्या दिक्कतें हो सकती हैं।
एक किडनी के साथ लंबा जीवन संभव
इंसान एक किडनी के साथ भी लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकता है। एक किडनी होने पर वह दोनों किडनियों का काम संभालने लगती है, जिसे कम्पेन्सेटरी हाइपरट्रॉफी कहते हैं। हर साल हजारों लोग अपनी एक किडनी दान करते हैं और फिर भी वे पूरी जिंदगी सामान्य रूप से जीते हैं।
एक किडनी होने पर कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं
एक किडनी के साथ सामान्य जीवन संभव है, लेकिन कुछ समस्याएं हो सकती हैं। समय के साथ किडनी पर दबाव बढ़ सकता है। हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या क्रॉनिक किडनी डिजीज होने पर किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। माइल्ड प्रोटीन्यूरिया जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इन खतरों से बचने के लिए नियमित जांच और हेल्दी लाइफस्टाइल जरूरी है।
एक किडनी के साथ हेल्दी कैसे रहें?
- पर्याप्त पानी पिएं ताकि किडनी सही ढंग से काम करे।
- संतुलित आहार लें: फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त भोजन शामिल करें।
- नमक और ज्यादा प्रोटीन का सेवन कम करें।नियमित व्यायाम करें और धूम्रपान से दूर रहें।
- समय-समय पर डॉक्टर से चेकअप कराएं।
ये भी पढ़ें
गलत खानपान बना रहा आंखों का दुश्मन, जानें क्या न खाएं