CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा शुरू, 43 लाख छात्र, पहला पेपर कठिन

Updated on 2026-02-17T12:11:40+05:30

CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा शुरू, 43 लाख छात्र, पहला पेपर कठिन

CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा शुरू, 43 लाख छात्र, पहला पेपर कठिन

देश के सबसे बड़े स्कूल बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू कर दी हैं. परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों और अभिभावकों की हलचल देखने को मिली. इस साल करीब 43 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिनमें लगभग 24 लाख छात्र और 19 लाख छात्राएं हैं.

इस सत्र में 10वीं में करीब 25 लाख और 12वीं में लगभग 18.5 लाख छात्र पंजीकृत हैं. परीक्षा के लिए 10वीं के 8,074 और 12वीं के 7,574 केंद्र बनाए गए हैं. 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल तक चलेंगी.

इस बार 10वीं की परीक्षा गणित विषय से शुरू हुई है, जिसे कठिन विषय माना जाता है. वहीं 12वीं के छात्रों की परीक्षा बायोटेक्नोलॉजी, बिजनेस स्टडीज और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे विषयों से शुरू हुई है बोर्ड ने परीक्षा को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं. परीक्षा केंद्र के गेट सुबह 10 बजे बंद हो जाएंगे. नियमित छात्रों के लिए स्कूल यूनिफॉर्म जरूरी है, जबकि निजी छात्र साधारण कपड़ों में आ सकते हैं.

इस बार 12वीं की कॉपियों की जांच डिजिटल ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम से होगी. वहीं 10वीं के छात्रों को परीक्षा में दो बार बैठने का मौका दिया जाएगा, जिससे उन्हें बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिल सके.

यह भी पढ़े 

परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी ने छात्रों को दिए स्पेशल मंत्र