Coconut Water: खोला हुआ नारियल पानी फ्रिज में रखना सही या गलत? जानें कब बनता है जहर

Updated on 2026-04-29T17:14:39+05:30

Coconut Water: खोला हुआ नारियल पानी फ्रिज में रखना सही या गलत? जानें कब बनता है जहर

Coconut Water: खोला हुआ नारियल पानी फ्रिज में रखना सही या गलत? जानें कब बनता है जहर

गर्मियों में नारियल पानी से बेहतर नेचुरल ड्रिंक शायद ही कोई हो. हल्की मिठास, ठंडक और भरपूर पोषण की वजह से लोग इसे आंख बंद करके हेल्दी मानते हैं. लेकिन एक सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है—अगर नारियल खोलने के बाद सारा पानी न पिया जाए तो क्या उसे फ्रिज में रख सकते हैं? और अगर रख दिया तो वह कितनी देर तक सही रहता है? क्योंकि जरा सी लापरवाही इस हेल्दी ड्रिंक को खराब भी कर सकती है.

पोषण से भरपूर है नारियल पानी

नारियल पानी शरीर को तुरंत हाइड्रेट करने का काम करता है. इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम, विटामिन C, फास्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसे गर्मी, कमजोरी और डिहाइड्रेशन में सबसे फायदेमंद माना जाता है. यह पाचन सुधारने, स्किन को फ्रेश रखने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मदद करता है.

खोलने के बाद जल्दी खराब होता है

जब तक नारियल बंद रहता है, उसका पानी अंदर सुरक्षित रहता है. लेकिन जैसे ही नारियल काटा जाता है, पानी हवा के संपर्क में आ जाता है. इसके बाद उसमें बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं. यही कारण है कि एक्सपर्ट नारियल पानी को खोलने के तुरंत बाद पीने की सलाह देते हैं. बाहर सामान्य तापमान पर रखा हुआ नारियल पानी कुछ ही घंटों में अपना स्वाद और ताजगी खोने लगता है.

क्या फ्रिज में रखना सही है?

अगर किसी वजह से नारियल पानी बच जाए तो उसे फ्रिज में रखा जा सकता है, लेकिन सही तरीके से. इसे खुला छोड़ने के बजाय किसी साफ कांच या एयरटाइट बोतल में भरकर रखें. करीब 5 डिग्री सेल्सियस तापमान पर यह 18 से 24 घंटे तक कुछ हद तक सुरक्षित रह सकता है. हालांकि फ्रिज में रखने के बाद भी इसका ताजा स्वाद धीरे-धीरे कम होने लगता है.

24 घंटे बाद क्यों नहीं पीना चाहिए?

एक दिन बाद नारियल पानी की मिठास हल्की पड़ने लगती है, खुशबू कम हो जाती है और उसमें बासीपन आने लगता है. 36 से 48 घंटे के बीच इसमें खमीर जैसी गंध, हल्का खट्टापन या रंग में बदलाव आ सकता है. यह संकेत है कि पानी खराब होना शुरू हो चुका है. ऐसे में इसे पीना पेट दर्द, उल्टी या फूड इंफेक्शन का कारण बन सकता है.

यह भी पढ़े  

Home Remedies: दीवारों से छिपकली गायब करेगा ये स्प्रे, मिनटों में मिलेगा छुटकारा