Header Image

Home Remedies: दीवारों से छिपकली गायब करेगा ये स्प्रे, मिनटों में मिलेगा छुटकारा

Home Remedies: दीवारों से छिपकली गायब करेगा ये स्प्रे, मिनटों में मिलेगा छुटकारा

Last Updated Apr - 29 - 2026, 03:43 PM | Source : Fela News

Home Remedies to Get Rid of Lizards: किचन, बाथरूम और दीवारों के कोनों में मंडराती छिपकलियां अगर आपको भी परेशान करती हैं, तो एक आसान घरेलू स्प्रे इनके आतंक को मिनटों में खत्म कर सकता है.
दीवारों से छिपकली गायब करेगा ये स्प्रे
दीवारों से छिपकली गायब करेगा ये स्प्रे

Home Remedies to Get Rid of Lizards : गर्मियों का मौसम आते ही घर में छिपकलियों की आवाजाही बढ़ जाती है. किचन, बाथरूम, स्टोर रूम और दीवारों के कोनों में अचानक नजर आने वाली छिपकलियां कई लोगों के लिए डर का कारण बन जाती हैं. ये भले ही नुकसान कम पहुंचाती हों, लेकिन इन्हें देखते ही घबराहट होना आम बात है. अच्छी बात यह है कि बिना मारे और बिना जहरीले केमिकल के भी इन्हें घर से दूर रखा जा सकता है. बस आपको दीवारों के कोनों पर कुछ असरदार घरेलू स्प्रे करना होगा.

काली मिर्च का स्प्रे दिखाएगा असर

छिपकलियों को काली मिर्च की तीखी गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती. एक गिलास पानी में एक चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें. अब इसे किचन के कोनों, खिड़कियों, बाथरूम और दीवारों पर छिड़क दें. इसकी गंध से छिपकलियां उस जगह से दूर भागने लगती हैं.

प्याज-लहसुन का तेज घोल भी कारगर

प्याज और लहसुन की गंध सिर्फ इंसानों को नहीं, छिपकलियों को भी परेशान करती है. एक प्याज और 4-5 लहसुन की कलियों का रस निकालकर पानी में मिलाएं. इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में डालकर उन जगहों पर छिड़कें जहां छिपकलियां बार-बार दिखती हैं. हफ्ते में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करने से फर्क साफ नजर आने लगता है.

कपूर और डिटॉल वाला स्प्रे

अगर आप ज्यादा तेज असर चाहते हैं तो कपूर और डिटॉल का घोल बना सकते हैं. पानी में 2-3 कपूर की गोलियां पीसकर डालें और उसमें 2 ढक्कन डिटॉल मिला दें. इस स्प्रे को दरवाजों के पीछे, सिंक के नीचे, अलमारी के कोनों और दीवारों पर छिड़कें. इसकी गंध छिपकलियों को पास नहीं आने देती.

ये छोटे उपाय भी आएंगे काम

सिर्फ स्प्रे ही नहीं, कुछ घरेलू ट्रिक भी मददगार हैं. नेफ्थलीन बॉल्स को स्टोर रूम, अलमारी और सिंक के नीचे रख दें. अंडे के छिलके खिड़की या दीवार के कोनों में रखने से भी छिपकलियां वहां नहीं ठहरतीं.

घर में रखें ये सावधानियां

रात में बेवजह लाइट जलाकर न रखें क्योंकि रोशनी से कीड़े आते हैं और कीड़ों के पीछे छिपकलियां. किचन और बाथरूम में नमी जमा न होने दें. घर के कोनों, पर्दों के पीछे और अलमारी के ऊपर नियमित सफाई करते रहें.

यह भी पढ़े 

Pressure Cooker Blast Safety Tips : प्रेशर कुकर फटने की बड़ी वजह ये गलतियां, रहें सावधान

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More