सावन सोमवार 2025 की पूरी लिस्ट और पूजा का शुभ मुहूर्त

Updated on 2025-07-14T15:12:36+05:30

सावन सोमवार 2025 की पूरी लिस्ट और पूजा का शुभ मुहूर्त

सावन सोमवार 2025 की पूरी लिस्ट और पूजा का शुभ मुहूर्त

सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई 2025 से शुरू हो चुका है और आज इसका पहला सोमवार है। भगवान शिव के भक्तों के लिए सावन सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष श्रावण मास में कुल चार सोमवार पड़ रहे हैं, जिन पर शिव भक्त व्रत रखकर विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।

इन सोमवारों को 'सावन सोमवारी' कहा जाता है और हर सोमवार को भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए उपवास और मंत्र जाप किया जाता है। खास बात यह है कि इस साल रक्षाबंधन का पर्व भी सावन के अंतिम दिन यानी 9 अगस्त 2025 को ही पड़ेगा।

सावन सोमवार 2025 की तारीखें इस प्रकार हैं:

  • पहला सोमवार – 14 जुलाई 2025
  • दूसरा सोमवार – 21 जुलाई 2025
  • तीसरा सोमवार – 28 जुलाई 2025
  • चौथा सोमवार – 4 अगस्त 2025

आज के पहले सोमवार के शुभ मुहूर्त:

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:16 से 5:04 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11:59 बजे से 12:55 बजे तक
  • अमृत काल: रात 11:21 बजे से 12:55 बजे तक (15 जुलाई को)
  • पूजा का सर्वश्रेष्ठ समय: दोपहर 11:38 बजे से 12:32 बजे तक

इन मुहूर्तों में भगवान शिव का जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पण और मंत्र जाप करना विशेष फलदायी माना गया है। शिवभक्तों के लिए यह चार सोमवार आत्मिक ऊर्जा, संयम और भक्ति का अवसर हैं। इसलिए जो भी भक्त व्रत नहीं भी रख पाते, वे इन तारीखों को शिव पूजन अवश्य करें।