Crude Oil Price: ईरान-इजरायल तनाव के बीच तीसरे दिन तेल कीमतें बढ़ीं

Updated on 2026-03-03T12:49:24+05:30

Crude Oil Price: ईरान-इजरायल तनाव के बीच तीसरे दिन तेल कीमतें बढ़ीं

Crude Oil Price: ईरान-इजरायल तनाव के बीच तीसरे दिन तेल कीमतें बढ़ीं

Brent Crude Price Surge: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक तेल बाजार पर साफ नजर आ रहा है. ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के फैसले के बाद लगातार तीसरे दिन कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. बाजार में आपूर्ति बाधित होने की आशंका से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को ब्रेंट क्रूड वायदा करीब 1.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया. इससे पहले सोमवार को कीमतें 82 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं, जो हाल के महीनों का ऊंचा स्तर माना जा रहा है. पिछले तीन कारोबारी सत्रों से तेल में लगातार मजबूती बनी हुई है.

विशेषज्ञों का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने की स्थिति में वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित हो सकता है. यदि संघर्ष लंबा खिंचता है या समुद्री रास्तों पर रुकावट आती है, तो ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर भी जा सकता है.

तेल उत्पादक देशों के पास अतिरिक्त उत्पादन क्षमता जरूर है, लेकिन उसका बड़ा हिस्सा भी इसी समुद्री मार्ग पर निर्भर करता है. ऐसे में अनिश्चितता बनी हुई है.

भारत जैसे आयात पर निर्भर देशों के लिए यह स्थिति चिंता बढ़ाने वाली है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस महंगी हो सकती हैं. इसका सीधा असर आम लोगों की जेब और महंगाई दर पर पड़ सकता है.

यह भी पढ़े

Public Provident Fund: एक व्यक्ति कितने PPF अकाउंट खोल सकता है? जानें नियम