CTET 2026 नोटिफिकेशन जारी, शुरू हुए आवेदन; तुरंत करें अप्लाई

Updated on 2026-05-12T13:17:13+05:30

CTET 2026 नोटिफिकेशन जारी, शुरू हुए आवेदन; तुरंत करें अप्लाई

CTET 2026 नोटिफिकेशन जारी, शुरू हुए आवेदन; तुरंत करें अप्लाई

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड Central Board of Secondary Education ने CTET सितंबर 2026 परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट CBSE CTET Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस बार परीक्षा प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसने छात्रों की चिंता बढ़ा दी है.

परीक्षा केंद्र चयन में बड़ा बदलाव

इस बार CTET परीक्षा में उम्मीदवार अपनी पसंद का परीक्षा शहर नहीं चुन सकेंगे. CBSE ने परीक्षा केंद्र अलॉटमेंट प्रक्रिया को पूरी तरह रेंडम कर दिया है. यानी अब बोर्ड की ओर से ऑटोमैटिक तरीके से परीक्षा शहर तय किया जाएगा. खास बात यह है कि एक बार परीक्षा शहर अलॉट होने के बाद उसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा. ऐसे में छात्रों को आवेदन करते समय बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

कब होगी परीक्षा?

CBSE के अनुसार CTET सितंबर 2026 परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. जरूरत पड़ने पर कुछ केंद्रों पर परीक्षा 5 सितंबर को भी कराई जा सकती है. देशभर के 132 शहरों में यह परीक्षा आयोजित होगी और उम्मीदवार 27 भाषाओं में परीक्षा दे सकेंगे.

आवेदन और करेक्शन की अहम तारीखें

ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 10 जून 2026 रात 11:59 बजे तक तय की गई है. इसके बाद उम्मीदवार 15 जून से 18 जून 2026 तक आवेदन फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकेंगे. एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किए जाएंगे, जबकि रिजल्ट अक्टूबर 2026 के अंत तक आने की संभावना है.

अब TET पास करना जरूरी

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब देशभर में शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य हो गया है. यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों में हजारों शिक्षक अभी बिना TET पास किए पढ़ा रहे हैं. कोर्ट के निर्देश के मुताबिक ऐसे शिक्षकों को दो साल के भीतर परीक्षा पास करनी होगी, नहीं तो नौकरी पर संकट आ सकता है.

क्या है योग्यता और पासिंग मार्क्स?

पेपर-1 के लिए उम्मीदवार के 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक और D.El.Ed या संबंधित कोर्स होना जरूरी है. वहीं पेपर-2 के लिए ग्रेजुएशन के साथ B.Ed या एलिमेंट्री एजुकेशन डिप्लोमा आवश्यक है. जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 150 में से कम से कम 90 अंक लाने होंगे, जबकि SC/ST वर्ग के लिए 82 अंक निर्धारित किए गए हैं.

लाखों अभ्यर्थियों की नजर परीक्षा पर

हर साल लाखों उम्मीदवार CTET परीक्षा में शामिल होते हैं, क्योंकि यह सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए सबसे जरूरी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इस बार नए नियम और परीक्षा केंद्र अलॉटमेंट में बदलाव की वजह से परीक्षा पहले से ज्यादा चर्चा में बनी हुई है.

यह भी पढ़े 

भारत के पहले रक्षा मंत्री कौन थे, जानें उनकी सैलरी