दैनिक अंक ज्योतिष: 5 June 2026 By Expert Umika (Numerologist, Vastu and Energy Healer)
दैनिक अंक ज्योतिष: 5 June 2026 By Expert Umika (Numerologist, Vastu and Energy Healer)
मूलांक-1-आज घर परिवार में शांति बनी रहेगी ।घर का माहोल अच्छा रहेगा।आज किसी नई प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच सकते है।धन लाभ का योग बन रहा है। ऑफिस में भी काम सारे समय पर पूरे होंगे।
मूलांक-2-आज दिन मिला जुला असर देगा।बच्चों की सेहत को लेकर परेशान हो सकते है।आज किसी भी प्रकार के निवेश करने से दूर रहें।आज सामान्य तौर पर दिन सही रहेगा।ऑफिस या कारोबार के लिए भी दिन सामान्य ही रहने वाला है।
मूलांक-3-आज इस मूलांक के जातकों के लिए सेहत को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है।पेट से जुड़ी परेशानियों का सामना कर सकते है।आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। भविष्य के लिए निवेश कर सकते हैं।धन लाभ के योग बन रहे हैं।शाम तक आपके सारे काम बनते चले जाएंगे।दिन की शुरुआत ईष्ट की आराधना से करें।
मूलांक -4-आज का दिन सामान्य रहेगा।अपने काम को अच्छे से पूरा करने की कोशिश करें। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने को तैयार रहे। रिलेशनशिप के मामले में समझ दारी से निर्णय ले।
मूलांक-5-धन लाभ होने के योग बन रहे है।लेकिन आज कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।अपने गुस्से पर कंट्रोल रखे।बिना सोचे समझे किसी के लफड़े में न पड़ें। ऑफिस में अपने काम से काम रखे।
मूलांक-6-आज आपके लिए प्रोफेसनल लाइफ में कई बड़े मौके सामने आएंगे।अपने लिए बेस्ट चुने। रिलेशनशिप के मामले में भी दिन अच्छा है।भाई या बहन की मदद से आज किसी कर्ज से छुटकारा मिलेगा।नई पार्टनरशिप से धन लाभ होगा।
मूलांक-7-आज आपकी मुलाकात अच्छे घुलने मिलने वाले लोगों से होगी।आज अपने काम को जिस दिशा में ले जाना चाहते है,उसमें सफलता मिलेगी।आज थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है ,कहीं कोई चोट लग सकती है।कोई भी निर्णय अच्छे से सोच समझकर लें,फिर बात घर परिवार की हो या कारोबार की।
मूलांक-8-आज जो भी काम करे ,अच्छे से सोच समझकर शुरू करें।किसी की बातों में न आए।सुबह गणेश वंदना करके घर से निकले ।बेवजह गुस्सा न करे।सेहत का ध्यान दे।बाहर का खाना खाने से परहेज करें।निवेश से आज बचें।
मूलांक-9-आज आपको धन का लाभ हो सकता है।आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती हैं।सीनियर्स आपकी तारीफ करेंगे ।आज प्रमोशन के भी योग बन रहे है।आज दोपहर बाद प्रॉपर्टी खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं,जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।
यह भी पढ़े