दैनिक अंक ज्योतिष: 9 March 2026 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert & Energy Healer)
दैनिक अंक ज्योतिष: 9 March 2026 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert & Energy Healer)
मूलांक-1
-मूलांक 1 वाले प्रोफेशनल लाइफ में लीड करने या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। लोग आपकी बात को गंभीरता से लेंगे। नया प्रोजेक्ट शुरू करने या फैसला लेने के लिए दिन अनुकूल है। लेकिन जल्दबाजी या अधीरता से बचें। शब्दों में नरमी रखें। सेहत का ध्यान रखें, बाहर का खाना अवॉइड करें। शाम तक कोई अच्छी खबर या सराहना मिल सकती है।
मूलांक-2
-मूलांक 2 वाले आज थोड़े ज्यादा इमोशनल रहेंगे। पुरानी यादें या भावनात्मक मुद्दे सामने आ सकते हैं। रिश्तों और टीमवर्क पर फोकस रहेगा। दूसरों की बात सुनें और सहयोग दें। विवाद में उलझने से बचें। मन हल्का करने के लिए किसी करीबी से बात करें। खान-पान हल्का रखें। शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।
मूलांक-3
-मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन क्रिएटिव और शुभ है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सीनियर्स या सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लिखाई, कला या कोई नया आइडिया काम में लाने का अच्छा समय है। बोलचाल में सफलता मिलेगी। अधूरी चीजें छोड़ने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिन उत्साहपूर्ण और प्रोडक्टिव रहेगा।
मूलांक -4
- मूलांक 4 वाले जातक आज मेहनत और अनुशासन पर फोकस करेंगे। लंबे समय के लिए प्लानिंग करने और स्थिरता बनाए रखने का दिन है। काम में फोकस बनाए रखें, कोई नया कदम उठाने से पहले पूरी तैयारी करें। ऑफिस या पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जिद या भ्रम से बचें। रूटीन न बिगाड़ें। शाम तक स्थिति बेहतर हो जाएगी।
मूलांक-5
-मूलांक 5 वाले लोग आज काफी एक्टिव और एनर्जेटिक रहेंगे। बदलाव, यात्रा या नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं। कोई पुराना अटका काम पूरा हो सकता है। मीटिंग या बातचीत से लाभ होगा। जल्दबाजी से बचें। खर्चों पर कंट्रोल रखें। डाइजेशन और सेहत का ख्याल रखें। दिन प्रोडक्टिव, गतिशील और लाभकारी रहेगा।
मूलांक-6
-मूलांक 6 वाले जातक आज इमोशनल और संवेदनशील रहेंगे। लव लाइफ या रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। कोई आपकी तारीफ कर सकता है। क्रिएटिव कामों (आर्ट, फैशन, डिजाइन) में मन लगेगा। उम्मीदें ज्यादा ना बढ़ाएं। परिवार के साथ समय बिताएं। सेहत सामान्य रहेगी। शाम को सुकून मिलेगा।
मूलांक-7
-मूलांक 7 वाले लोग आज खुद के साथ समय बिताना चाहेंगे। गहराई से सोचने और खुद को समझने का दिन है। रिसर्च, पढ़ाई या स्पिरिचुअल काम से लाभ मिलेगा। शाम को थोड़ी मानसिक थकान हो सकती है। समय पर सोने की कोशिश करें। दिन शांत, विचारपूर्ण और आत्ममंथन वाला रहेगा।
मूलांक-8
-मूलांक 8 वालों की आज जिम्मेदारी बढ़ सकती है। काम में देरी या छोटी रुकावट महसूस हो सकती है। धैर्य रखें – मेहनत रंग लाएगी। वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें। सुबह मेडिटेशन करें। दिन मेहनत, धैर्य और जिम्मेदारी का रहेगा। शाम तक स्थिति बेहतर हो जाएगी।
मूलांक-9
-मूलांक 9 वाले लोग आज बहुत एनर्जेटिक और डायनामिक रहेंगे। पुराना मुद्दा सुलझ सकता है। गुस्से पर कंट्रोल रखें। एनर्जी को सही दिशा में लगाएं। सहानुभूति और समझ बनाए रखें। सेहत का ख्याल रखें। दिन तेज, सक्रिय और परिवर्तनकारी रहेगा।
यह भी पढ़े