Fela News Lifestyle Header Banner

Planetary Parade 2026: आज सूर्यास्त बाद दिखेगी प्लेनेटरी परेड, छह ग्रह एक कतार में

Planetary Parade 2026: आज सूर्यास्त बाद दिखेगी प्लेनेटरी परेड, छह ग्रह एक कतार में

Last Updated Feb - 28 - 2026, 03:23 PM | Source : Fela News

आज सूर्यास्त के बाद आसमान में एक दुर्लभ खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा, जो खगोल प्रेमियों के लिए बेहद खास माना जा रहा है. बुध और शुक्र समेत कुल 6 ग्रह एक सीध में भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों से देखे जा सकेंगे।
आज सूर्यास्त बाद दिखेगी प्लेनेटरी परेड
आज सूर्यास्त बाद दिखेगी प्लेनेटरी परेड

February Planetary Parade 2026: शनिवार को सूर्यास्त के बाद आसमान में एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिलेगी. इस दौरान सौरमंडल के 6 ग्रह एक कतार में नजर आएंगे. मौसम साफ रहने पर भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों से यह नजारा देखा जा सकेगा.

खगोल विज्ञान में इसे प्लेनेटरी परेड कहा जाता है. इसमें ग्रह अंतरिक्ष में एक सीध में नहीं होते, लेकिन पृथ्वी से देखने पर एक दिशा में क्रम से दिखाई देते हैं.

इस परेड में बुध, शुक्र, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून शामिल रहेंगे. यह नजारा सूर्यास्त के करीब 30 मिनट बाद पश्चिम दिशा में देखा जा सकेगा. लोग अपने घर की छत या किसी खुली जगह से इसे आसानी से देख सकते हैं.

इस दौरान शुक्र ग्रह सबसे ज्यादा चमकीला दिखाई देगा, जबकि बुध क्षितिज के काफी पास रहेगा. शनि और बृहस्पति ऊपर की ओर साफ नजर आएंगे. वहीं यूरेनस और नेपच्यून को देखने के लिए दूरबीन या टेलीस्कोप की जरूरत पड़ेगी.

विशेषज्ञों के मुताबिक, ग्रह स्थिर रोशनी के साथ चमकते हैं, जबकि तारे टिमटिमाते हैं. इसलिए इन्हें पहचानना आसान होता है. बृहस्पति अपनी तेज चमक की वजह से आसानी से देखा जा सकेगा.

अंतरिक्ष एजेंसियों ने सलाह दी है कि ग्रहों को देखने की कोशिश सूर्य पूरी तरह डूबने के बाद ही करें, क्योंकि सूर्य की ओर सीधे देखना आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

शहरों में रहने वाले लोगों को रोशनी प्रदूषण से बचने के लिए खुले स्थान या ऊंची जगह से आसमान देखना बेहतर रहेगा. ऐसी प्लेनेटरी परेड अक्सर नहीं होती, इसलिए खगोल प्रेमियों के लिए यह खास मौका माना जा रहा है.

यह भी पढ़े 

दैनिक अंक ज्योतिष: 28 February 2026 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert & Energy Healer)

Share :

Trending this week

दैनिक अंक ज्योतिष 02 July 2026

Jul - 02 - 2026

क्या कहता है आपका आज का अंक ज्योतिष? आज किसको होगा लाभ और ... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष 27 June 2026

Jun - 27 - 2026

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानत... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष 26 June 2026

Jun - 26 - 2026

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानत... Read More