Last Updated Jun - 27 - 2026, 11:56 AM | Source : FELA NEWS
दैनिक अंक ज्योतिष 27 जून 2026 पढ़ें। मूलांक 1 से 9 तक करियर, धन, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत जानें। आचार्या उमिका शर्मा से पढ़ें आज का अंक ज्योतिष।
आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं , आचार्या उमिका शर्मा जी के साथ।
मूलांक-1-आज आप किसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर चर्चा में रह सकते हैं। नौकरी और करियर से जुड़े मामलों में नए अवसर मिलने की संभावना है। बच्चों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा।
मूलांक-2-आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपका अनुभव और व्यवहार कौशल आपके काम आएगा। हालांकि परिवार की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। किसी करीबी व्यक्ति से महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है।
मूलांक-3-आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभकारी रहेगी। नौकरी और व्यापार दोनों में संतुलन बना रहेगा। हालांकि व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में सतर्कता बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा।
मूलांक-4-आज निवेश को लेकर जल्दबाजी न करें। आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। अपनी योग्यता पर भरोसा करें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। रुके हुए कार्यों में भी धीरे-धीरे प्रगति देखने को मिलेगी।
मूलांक-5-आज आप खुद को ज्यादा आत्मविश्वासी पाएंगे। चाहे बात काम की हो या प्यार की, खुद पर विश्वास रखें। आज बेहतर होगा कि आप दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाना लाभकारी रहेगा।
मूलांक-6-आज यात्रा को टालना समझदारी भरा निर्णय होगा। आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बजट थोड़ा प्रभावित होगा। कला और संगीत से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात दिन को खास बना सकती है।
मूलांक-7-आज का दिन मिला जुला असर लेकर आएगा।मन भावनात्मक रूप से अस्थिर रह सकता है, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। विद्यार्थियों के लिए यह समय मेहनत और एकाग्रता बढ़ाने का है। अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना भविष्य में लाभ देगा।
मूलांक-8-किसी महत्वपूर्ण विषय पर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास और मजबूत होगा।
मूलांक-9-किसी पुराने नुकसान या अधूरे काम को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य रखने से स्थिति बेहतर होगी। आज किसी जरूरी कार्य में परिवार का सहयोग आपके लिए सहायक साबित होगा। सकारात्मक सोच बनाए रखें।