दमघोंटू हवा में घिरा दिल्ली NCR…जहरीली धुंध..AQI 400 के पार

Updated on 2025-11-18T15:35:41+05:30

दमघोंटू हवा में घिरा दिल्ली NCR…जहरीली धुंध..AQI 400 के पार

दमघोंटू हवा में घिरा दिल्ली NCR…जहरीली धुंध..AQI 400 के पार

दिल्ली-NCR में हवा एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। सुबह से शहर जहरीली धुंध की मोटी चादर में लिपटा दिखा, जिससे दृश्यता घटी और लोगों को सांस लेने में भारी परेशानी होने लगी। हवा में मौजूद प्रदूषक तत्वों के कारण Air Quality Index कई इलाकों में 400 के पार दर्ज हुआ, जो ‘सीवियर’ श्रेणी में आता है।

CPCB के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई हिस्सों में PM2.5 और PM10 दोनों बेहद ऊंचे स्तर पर हैं। तापमान में गिरावट और हवा की रफ्तार कम होने से प्रदूषण जमीन के पास ही जमा हो गया है, जिससे स्मॉग और घना हो गया। नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग़ाज़ियाबाद में भी हालात इसी तरह बिगड़ते दिखे। लोगों को आंखों में जलन, खांसी और गले में तकलीफ की शिकायतें बढ़ रही हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे में हवा की रफ्तार धीमी ही रहेगी, जिससे हालात में तेजी से सुधार की उम्मीद कम है। विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसे समय में बाहर कम निकलना, मास्क पहनना और सुबह-शाम की ठंडी हवा से बचना बेहद ज़रूरी है। लगातार बिगड़ती हवा ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि दिल्ली इस वार्षिक प्रदूषण संकट से कब राहत पाएगी।

यह भी पढ़ें: शेख हसीना के पास 2 विकल्प, 30 दिन में फैसला जरूरी