Dhanteras 2025: धनतेरस पर जानें क्या खरीदना रहेगा शुभ
Updated on 2025-10-14T11:23:43+05:30
Dhanteras 2025: धनतेरस पर जानें क्या खरीदना रहेगा शुभ
Dhanteras 2025: धनतेरस इस साल 2025 में शनिवार, 18 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसे धन त्रयोदशी या धन्वंतरि त्रयोदशी भी कहते हैं। इस दिन लोग मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं।
धनतेरस के दिन खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है। लोग मानते हैं कि इस दिन खरीदी गई नई वस्तुओं से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और पूरे साल लक्ष्मीजी की कृपा बनी रहती है। इसलिए लोग सोना-चांदी, बर्तन, गहने, नए कपड़े, वाहन या घर जैसी चीजें खरीदते हैं।
धनतेरस 2025 का शुभ मुहूर्त
- कार्तिक कृष्ण की त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 बजे से शुरू होकर 19 अक्टूबर दोपहर 1:15 बजे तक रहेगी।
- पूजा के लिए शाम 7:11 बजे से रात 9:22 बजे तक का समय शुभ रहेगा।
- खरीदारी के लिए पूरे दिन का समय शुभ माना गया है।
धनतेरस पर क्या खरीदें
- सोना-चांदी: समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए सबसे शुभ।
- बर्तन: पीतल और तांबे के बर्तन खरीदना शुभ है। कांच, स्टील, लोहा या एल्युमिनियम के बर्तन से बचें।
- घरेलू सामान: नए इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन, घर या घरेलू उपकरण खरीदना शुभ है।
- अन्य शुभ वस्तुएं: धनिए के बीज, नमक और झाड़ू खरीदना भी घर में सुख-समृद्धि लाता है।