कनाडा कॉन्सर्ट में दिलजीत पर बवाल, पन्नू समर्थकों ने मचाया हंगामा

Updated on 2026-05-01T13:31:44+05:30

कनाडा कॉन्सर्ट में दिलजीत पर बवाल, पन्नू समर्थकों ने मचाया हंगामा

कनाडा कॉन्सर्ट में दिलजीत पर बवाल, पन्नू समर्थकों ने मचाया हंगामा

कनाडा के वैंकूवर में दिलजीत दोसांझ का भव्य Aura-2026 कॉन्सर्ट हजारों फैंस के बीच चल रहा था, तभी अचानक माहौल तनाव में बदल गया. 23 अप्रैल को BC Place Stadium में हुए इस लाइव शो के दौरान खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने बीच कार्यक्रम में घुसकर नारेबाजी शुरू कर दी और मंच के सामने हंगामा खड़ा कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये विरोध Sikhs for Justice से जुड़े तत्वों द्वारा किया गया, जिसके बाद कुछ मिनटों के लिए पूरा कॉन्सर्ट सुरक्षा घेरे में आ गया.

अचानक गानों के बीच गूंजे नारे, फैंस रह गए दंग

सूत्रों के अनुसार जैसे ही दिलजीत दोसांझ परफॉर्म कर रहे थे, कुछ लोग झंडे और पोस्टर लेकर भीड़ के बीच से आगे बढ़े और भारत विरोधी नारे लगाने लगे. इन प्रदर्शनकारियों ने दिलजीत पर बीजेपी और आरएसएस का एजेंट होने जैसे आरोप लगाए. हजारों दर्शकों के बीच अचानक हुए इस बवाल से अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए म्यूजिक शो रुकने की नौबत आ गई.

सिक्योरिटी गार्ड से धक्का-मुक्की, मंच के पास बना तनाव

जब सुरक्षा टीम ने हंगामा कर रहे लोगों को बाहर निकालना चाहा तो प्रदर्शनकारी सिक्योरिटी गार्ड से भिड़ गए. धक्का-मुक्की, जोरदार बहस और नारेबाजी के बीच स्टेडियम का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया. हालांकि कुछ ही देर में सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति संभाल ली और उपद्रवियों को बाहर कर दिया. इसके बाद कॉन्सर्ट दोबारा शुरू हुआ, लेकिन इस घटना ने आयोजकों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए.

पन्नू समर्थकों की खुली चेतावनी, आगे भी करेंगे विरोध

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हंगामे में शामिल कुछ लोगों का संबंध भगोड़े आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के नेटवर्क से है. घटना के बाद कथित तौर पर सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट भी सामने आए जिनमें दिलजीत के आगामी शोज का विरोध जारी रखने की बात कही गई. यही वजह है कि अब कनाडा समेत नॉर्थ अमेरिका टूर के बाकी कॉन्सर्ट्स की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर भी यूजर्स इसे पन्नू की पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं.

दिलजीत पहले भी बन चुके हैं निशाने पर

यह पहली बार नहीं है जब दिलजीत दोसांझ को विदेश में ऐसे विरोध का सामना करना पड़ा हो. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शो में भी खालिस्तानी समर्थकों ने विरोध दर्ज कराया था. अब वैंकूवर की यह घटना साफ संकेत दे रही है कि दिलजीत का इंटरनेशनल टूर सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी बड़ी चुनौती बनता जा रहा है.

यह भी पढ़े 

म्यांमार सरकार का बड़ा फैसला, आंग सान सू की को जेल से हटाकर किया गया हाउस अरेस्ट, जानें वजह