Header Image

म्यांमार सरकार का बड़ा फैसला, आंग सान सू की को जेल से हटाकर किया गया हाउस अरेस्ट, जानें वजह

म्यांमार सरकार का बड़ा फैसला, आंग सान सू की को जेल से हटाकर किया गया हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Last Updated May - 01 - 2026, 01:01 PM | Source : Fela News

Myanmar Politics:म्यांमार में बड़ा राजनीतिक मोड़ आया है. पूर्व नेता आंग सान सू की को जेल से हटाकर हाउस अरेस्ट में भेज दिया गया, जिससे सैन्य सरकार के रुख में बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं.
म्यांमार सरकार का बड़ा फैसला
म्यांमार सरकार का बड़ा फैसला

म्यांमार की राजनीति से एक बड़ा और चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है. करीब पांच साल से सैन्य हिरासत में बंद पूर्व नेता आंग सान सू की को अब जेल से हटाकर हाउस अरेस्ट में शिफ्ट कर दिया गया है. सैन्य सरकार के इस फैसले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल बढ़ा दी है, क्योंकि इसे म्यांमार की सियासत में संभावित बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.

5 साल बाद जेल से बाहर, लेकिन आजादी नहीं

आंग सान सू की को 1 फरवरी 2021 को उस वक्त गिरफ्तार किया गया था, जब म्यांमार की सेना ने तख्तापलट कर उनकी चुनी हुई सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था. तब से वह लगातार सेना की हिरासत में थीं. अब 80 साल की उम्र में उन्हें जेल से निकालकर एक गुप्त स्थान पर नजरबंद रखा गया है.

सरकारी मीडिया MRTV के मुताबिक, सू की अपनी बाकी सजा अब जेल में नहीं बल्कि घर जैसी निगरानी वाली जगह पर पूरी करेंगी. हालांकि सैन्य प्रशासन ने यह नहीं बताया कि उन्हें कहां रखा गया है.

जारी हुई नई तस्वीर, बढ़ीं अटकलें

इस फैसले के साथ सू की की एक नई तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह सफेद कपड़ों में लकड़ी की बेंच पर बैठी दिखाई दे रही हैं. उनके सामने दो अधिकारी मौजूद हैं. लंबे समय बाद सू की की यह तस्वीर सामने आने से दुनिया भर में उनकी सेहत और हालात को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

कई लोगों का मानना है कि सेना अब अंतरराष्ट्रीय दबाव को कम करने की कोशिश कर रही है.

33 साल की सजा से 18 साल तक पहुंचा मामला

आंग सान सू की को साल 2022 में भ्रष्टाचार, चुनावी गड़बड़ी और गोपनीय नियम तोड़ने जैसे कई मामलों में कुल 33 साल की सजा सुनाई गई थी. उनके समर्थकों ने इन सभी मामलों को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया था.

हाल ही में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर उनकी सजा में राहत दी गई, जिसके बाद कुल सजा 18 साल रह गई. यानी अभी भी उन्हें करीब 13 साल तक नजरबंदी में रहना पड़ सकता है.

क्या बदलने वाली है म्यांमार की सियासत?

2021 के सैन्य तख्तापलट के बाद म्यांमार गृह युद्ध जैसे हालात से गुजर रहा है. सेना और विद्रोही गुटों के बीच लगातार संघर्ष जारी है. ऐसे माहौल में सू की को जेल से हटाकर हाउस अरेस्ट में भेजना सिर्फ मानवीय फैसला नहीं, बल्कि बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है.

अब सवाल यही है कि क्या सैन्य सरकार नरमी दिखा रही है या यह सिर्फ दुनिया को शांत करने की रणनीति है. फिलहाल सू की जेल से बाहर तो आई हैं, लेकिन उनकी असली आजादी अभी भी बहुत दूर है.

यह भी पढ़े 

ट्रंप की फोटो वाले पासपोर्ट छापेगा अमेरिका, 250वीं सालगिरह पर बड़ा सरप्राइज

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More