दीया यादव बनी WPL की सबसे कम उम्र खिलाड़ी, रिकॉर्ड

Updated on 2026-01-22T11:17:40+05:30

दीया यादव बनी WPL की सबसे कम उम्र खिलाड़ी, रिकॉर्ड

दीया यादव बनी WPL की सबसे कम उम्र खिलाड़ी, रिकॉर्ड

Deeya Yadav Became The Youngest Player To Debut In The WPL: आईपीएल में 14 साल की उम्र में डेब्यू कर वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास बनाया था। अब महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) में भी सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का नया रिकॉर्ड बना है। दिल्ली कैपिटल्स की 16 साल की दीया यादव ने मंगलवार, 20 जनवरी को वडोदरा में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की।

दीया यादव को WPL 2026 ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। वह उस समय ऑक्शन में बिकने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनी थीं। हालांकि शुरुआती मैचों में उन्हें मौका नहीं मिला, लेकिन चार मुकाबलों में तीन हार के बाद टीम ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।

दीया ने 16 साल 103 दिन की उम्र में डेब्यू कर WPL की सबसे युवा खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने जी कमलिनी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने WPL 2025 में 16 साल 213 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। इसी मैच में मुंबई इंडियंस की वैष्णवी शर्मा ने भी अपना डेब्यू किया।

यह भी पढ़े : 

WPL 2026: जेमिमा की कप्तानी पारी, दिल्ली ने मुंबई को हराया, अंकतालिका अपडेट