Last Updated Jan - 21 - 2026, 11:00 AM | Source : Fela News
मुंबई इंडियंस 6 में से 4 मैच हारने के बावजूद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 5 में से 2 मैच जीतकर चौथा स्थान हासिल किया है.
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने मंगलवार को बीसीए स्टेडियम में खेले गए विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) को 7 विकेट से हरा दिया। यह डीसी की सीजन में दूसरी जीत रही, जबकि एमआई को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी।
पॉइंट्स टेबल की बात करें तो मुंबई इंडियंस 6 में से 4 मैच हारने के बावजूद दूसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि दिल्ली ने 5 में से 2 मुकाबले जीतकर चौथा स्थान हासिल किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पहले ही अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, जबकि बाकी चार टीमें अभी रेस में हैं।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 154 रन बनाए। शुरुआत में सजीवन सजना और हेली मैथ्यूज ने 21 रन जोड़े, लेकिन दोनों जल्दी आउट हो गईं। इसके बाद नैट साइवर-ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 78 रन की अहम साझेदारी की। हरमनप्रीत ने 33 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि साइवर-ब्रंट ने 45 गेंदों में नाबाद 65 रन की शानदार पारी खेली।
दिल्ली की ओर से श्री चरणी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि मारिजैन कप्प और नंदिनी शर्मा को 1-1 सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 19 ओवर में जीत हासिल कर ली। शेफाली वर्मा और लिजेली ली ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। शेफाली ने 29 रन बनाए, जबकि ली 46 रन बनाकर आउट हुईं।
इसके बाद कप्तान जेमिमा रोड्रिगेज ने जिम्मेदारी संभाली और मारिजैन कप्प के साथ नाबाद साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। जेमिमा ने 37 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए, जबकि कप्प ने 10 रन जोड़े।
मुंबई की ओर से अमनजोत कौर और वैष्णवी शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।
यह भी पढ़ें:
Mar - 18 - 2026
BCCI Issues Three And A Half Hour Rule For IPL 2026: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन की शुरुआत से प... Read More