Drinking Cold Water In Summer:गर्मी में ज्यादा ठंडा पानी पीना बन सकता है सेहत का दुश्मन!

Updated on 2026-05-27T14:39:58+05:30

Drinking Cold Water In Summer:गर्मी में ज्यादा ठंडा पानी पीना बन सकता है सेहत का दुश्मन!

Drinking Cold Water In Summer:गर्मी में ज्यादा ठंडा पानी पीना बन सकता है सेहत का दुश्मन!

Is Drinking Ice Cold Water In Summer Harmful:गर्मी में बाहर से घर लौटते ही फ्रिज का बर्फ जैसा ठंडा पानी पीना ज्यादातर लोगों की आदत बन चुकी है. तेज धूप और पसीने के बाद ठंडा पानी तुरंत राहत जरूर देता है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि यही आदत कई बार शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. डॉक्टर्स के मुताबिक, धूप से आते ही बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से शरीर को “टेम्परेचर शॉक” लग सकता है, जिससे सिरदर्द, चक्कर और पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं.

क्यों नुकसान पहुंचा सकता है बर्फ जैसा ठंडा पानी?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के अनुसार, जब हम तेज धूप से आते हैं तो शरीर खुद को ठंडा करने की प्रक्रिया में लगा होता है. इस दौरान ब्लड सर्कुलेशन तेज रहता है और शरीर का तापमान सामान्य करने की कोशिश चल रही होती है. ऐसे समय अचानक बेहद ठंडा पानी पीने से ब्लड वेसल्स सिकुड़ सकती हैं, जिससे सिर भारी होना, चक्कर आना और असहज महसूस होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

डाइजेशन पर भी पड़ता है असर

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बहुत ज्यादा ठंडा पानी पाचन प्रक्रिया को कुछ समय के लिए धीमा कर सकता है. इससे डाइजेस्टिव एंजाइम्स की एक्टिविटी कम हो सकती है और पेट को खाना पचाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. कई लोगों में पेट फूलना, गैस, अपच और पेट दर्द जैसी शिकायतें भी देखने को मिलती हैं.

गले और शरीर पर पड़ सकता है बुरा असर

पसीने से भीगे शरीर पर तुरंत चिल्ड पानी पीना गले के लिए भी नुकसानदायक माना जाता है. इससे गले में खराश, खांसी, बलगम और जलन की समस्या बढ़ सकती है. जिन लोगों को ठंडी चीजों से जल्दी परेशानी होती है, उनमें यह खतरा और ज्यादा रहता है.

हार्ट और ब्रेन पर भी असर संभव

डॉक्टर्स का कहना है कि कुछ लोगों में बहुत ठंडा पानी “ब्रेन फ्रीज” यानी अचानक तेज सिरदर्द का कारण भी बन सकता है. वहीं हार्ट मरीजों के लिए भी बर्फ जैसा ठंडा पानी सही नहीं माना जाता, क्योंकि अचानक तापमान बदलने से हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है.

क्या करना चाहिए?

एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि धूप से आने के तुरंत बाद कुछ मिनट आराम करें और फिर सामान्य तापमान या हल्का ठंडा पानी धीरे-धीरे पिएं. मिट्टी के घड़े का पानी, छाछ, नींबू पानी, नारियल पानी और ORS जैसे ड्रिंक्स शरीर को ज्यादा सुरक्षित तरीके से हाइड्रेट करने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़े 

Body Parts In Danger From Heat: भीषण गर्मी में सबसे पहले बिगड़ते हैं शरीर के ये अंग!