Durga Puja 2025: दुर्गा पूजा के यह 5 दिन सबसे एहम ऐसे करे तैयारी

Updated on 2025-09-29T12:11:46+05:30

Durga Puja 2025: दुर्गा पूजा के यह 5 दिन सबसे एहम ऐसे करे तैयारी

Durga Puja 2025: दुर्गा पूजा के यह 5 दिन सबसे एहम ऐसे करे तैयारी

Durga Puja Calendar 2025: शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होकर 1 अक्टूबर को नवमी तिथि तक चलेगी। वहीं, दुर्गा पूजा का उत्सव षष्ठी से विजयादशमी तक यानी 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक मनाया जाएगा।

पांच दिनों की दुर्गा पूजा मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, असम, त्रिपुरा, ओडिशा जैसे राज्यों में धूमधाम से होती है। आइए जानते हैं हर दिन क्या पूजा-अनुष्ठान होते हैं:

पांच दिवसीय दुर्गा पूजा कैलेंडर 2025

षष्ठी (28 सितंबर) – कल्पारम्भ, अकाल बोधन, आमंत्रण और अधिवास

सप्तमी (29 सितंबर) – कोलाबौ पूजा

अष्टमी (30 सितंबर) – भोग-आरती, संधि पूजा

नवमी (1 अक्टूबर) – महा नवमी पूजा, दुर्गा बलिदान, नवमी होम

दशमी (2 अक्टूबर) – सिंदूर खेला, दुर्गा विसर्जन, रावण दहन

दुर्गा पूजा के अनुष्ठान

पूजा की शुरुआत पंचमी तिथि पर बिल्व निमंत्रण और कलश स्थापना से होती है। हर दिन अलग अनुष्ठान किए जाते हैं, जिनमें सप्तमी, अष्टमी और नवमी की पूजा खास महत्व रखती है। दशमी को मां को विदाई देने से पहले महिलाएं सिंदूर खेला का उत्सव करती हैं, जिसमें मां के चरणों में सिंदूर अर्पित किया जाता है और बाकी सिंदूर पूरे साल इस्तेमाल किया जाता है।