बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें
बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें
मौसम बदलते ही कई लोग सर्दी, खांसी, बुखार या गले के दर्द की चपेट में आ जाते हैं. इसका मुख्य कारण कमजोर इम्यूनिटी है. जब शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, तो वह मौसम और संक्रमण के बदलाव को झेल नहीं पाती. इसलिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाएं और इम्यूनिटी बढ़ाएं.
डाइट में शामिल करें ये चीजें
1. बादाम
बादाम में हेल्दी फैट और विटामिन-ई होता है, जो शरीर की कोशिकाओं को बचाकर इम्यूनिटी मजबूत करता है. रोज कुछ भीगे बादाम खाने से शरीर को ताकत मिलती है और थकान कम होती है.
2. आंवला
आंवला इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे अच्छा फल है. इसमें भरपूर विटामिन-सी होता है, जो शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ाकर संक्रमण से बचाता है. रोज एक आंवला खाने या इसका जूस पीने से सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है.
3. हल्दी
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. यह शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. रोज रात को हल्दी वाला दूध पीना शरीर को गर्म रखता है और संक्रमण से बचाता है.
4. संतरा
संतरे में विटामिन-सी की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर को वायरस और संक्रमण से बचाता है. रोज एक संतरा खाने से सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां दूर रहती हैं और शरीर ऊर्जावान महसूस करता है.
5. मेवे और बीज
अखरोट, सूरजमुखी के बीज और कद्दू के बीज में जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ए होता है. ये इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं.
6. नींबू पानी
सुबह गुनगुना नींबू पानी पीना बहुत फायदेमंद है. यह शरीर को डिटॉक्स करता है, पाचन सुधारता है और विटामिन-सी की वजह से इम्यूनिटी बढ़ाता है.
बदलते मौसम में इन बातों का भी रखें ध्यान
- रोज 7 से 8 घंटे की नींद लें ताकि इम्यूनिटी कमजोर न हो।
- रोज योग और ध्यान करें, इससे तनाव कम होगा और शरीर स्वस्थ रहेगा।
- पर्याप्त पानी पीते रहें ताकि शरीर हाइड्रेटेड और संक्रमण से सुरक्षित रहे।
ये भी पढ़ें-
Healthy Breakfast for Heart Health: खून की धमनियों को बनाएं मजबूत, आज ही खाएं ये 5 फूड