Last Updated Oct - 14 - 2025, 11:11 AM | Source : Fela News
Clean Arteries: आजकल दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. इसकी बड़ी वजह गलत खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल है, जिससे धमनियां ब्लॉक हो जाती हैं. आइए जानें इससे ब
Foods that clean Arteries:आजकल गलत लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से लोगों में आर्टरीज से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. समय के साथ नसों में प्लाक जमने से वे सख्त हो जाती हैं, जिससे स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां बढ़ती हैं. इस स्थिति को एथेरोस्क्लेरोसिस कहा जाता है. लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ हेल्दी फूड्स अपनाकर आप नसों को मजबूत बना सकते हैं और शुरुआती नुकसान को भी ठीक कर सकते हैं.
कौन-कौन से फूड्स फायदेमंद हैं?
पहला है ओट्स, जिसमें बीटा-ग्लूकन नाम का फाइबर होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल कम करता है. रिसर्च के मुताबिक, इसे खाने से कुल और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल 5-7% तक घटता है. स्टील कट या रोल्ड ओट्स सबसे अच्छे रहते हैं.
दूसरा है सहजन (मोरिंगा) — इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स भरपूर होते हैं. यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है. आप इसे चाय, पाउडर या सब्जी के रूप में ले सकते हैं.
तीसरा है अखरोट, जो ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर है. रोज एक मुठ्ठी अखरोट खाने से ब्लड प्रेशर कम होता है और दिल स्वस्थ रहता है.
इसके अलावा, मेथी भी बहुत असरदार है. इसे रातभर भिगोकर सुबह खाने से कोलेस्ट्रॉल बैलेंस में रहता है और लिपिड प्रोफाइल बेहतर होता है.
साथ ही करी पत्ता भी मददगार है. इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन सुधारते हैं और धमनियों में प्लाक जमने से रोकते हैं
Jun - 13 - 2026
Sleep Cycle For Women:आज की व्यस्त जीवनशैली में महिलाएं अक्सर घर, नौकà¤... Read More
Jun - 01 - 2026
Early Symptoms Of Multiple Sclerosis In Young Adults: अक्सर लोग हाथ-पैरों में झनझनाहट, बाà¤... Read More
Jun - 01 - 2026
MasterChef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 की विजेता और à¤... Read More