Eid-Al-Adha 2026: भारत में कब होगी बकरीद? जामा मस्जिद इमाम का बड़ा ऐलान

Updated on 2026-05-18T13:16:04+05:30

Eid-Al-Adha 2026: भारत में कब होगी बकरीद? जामा मस्जिद इमाम का बड़ा ऐलान

Eid-Al-Adha 2026: भारत में कब होगी बकरीद? जामा मस्जिद इमाम का बड़ा ऐलान

देशभर में मुसलमानों के दूसरे सबसे बड़े त्योहार बकरीद (ईद-उल-अजहा) की तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. दिल्ली की ऐतिहासिक Jama Masjid के शाही इमाम Syed Shaban Bukhari ने घोषणा की है कि भारत में इस साल बकरीद 28 मई 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी.

नहीं दिखा चांद, 19 मई से शुरू होगा जिलहिज्ज

रविवार शाम मर्कज़ी रुयत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया. शाही इमाम ने वीडियो संदेश जारी कर बताया कि जिलहिज्ज का चांद दिखाई नहीं दिया, इसलिए 30 दिनों का फैसला किया गया है.

उन्होंने कहा कि इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने जिलहिज्ज की पहली तारीख अब 19 मई 2026, मंगलवार से शुरू होगी. इसी हिसाब से 10 जिलहिज्ज 28 मई को पड़ेगी और उसी दिन ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मनाई जाएगी.

देशभर में शुरू हुई तैयारियां

बकरीद की तारीख साफ होते ही देशभर में त्योहार की तैयारियां तेज हो गई हैं. बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है और लोग कुर्बानी, खरीदारी और त्योहार की तैयारियों में जुट गए हैं. इस ऐलान के बाद मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़े 

Vat Savitri 2026: पहली बार वट सावित्री व्रत? ये जरूरी टिप्स नहीं किए फॉलो!