Ekadashi in Decemebr 2025: दिसंबर में इस बार 3 एकादशी, जानें पूरी तारीखें

Updated on 2025-11-25T17:38:28+05:30

Ekadashi in Decemebr 2025: दिसंबर में इस बार 3 एकादशी, जानें पूरी तारीखें

Ekadashi in Decemebr 2025: दिसंबर में इस बार 3 एकादशी, जानें पूरी तारीखें

December Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को बहुत पवित्र माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से शुभ फल मिलता है, पाप दूर होते हैं और जीवन में शांति आती है। आमतौर पर हर महीने 2 एकादशियां होती हैं, लेकिन दिसंबर 2025 में खास संयोग बन रहा है—इस बार 3 एकादशी पड़ रही हैं।

आइए जानते हैं तीनों एकादशी की तिथि और महत्व—

1. मोक्षदा एकादशी – 1 दिसंबर 2025

तिथि: 30 नवंबर रात 9:29 बजे से 1 दिसंबर शाम 7:01 बजे तक

पूजा मुहूर्त: सुबह 6:56–8:15

पारण: 2 दिसंबर शाम 6:57–रात 9:03

महत्व: यह एकादशी पापों से मुक्ति दिलाती है और मोक्ष प्रदान करती है। मान्यता है कि इस व्रत से पूर्वजों को भी मुक्ति मिलती है।

2. सफला एकादशी – 15 दिसंबर 2025

तिथि: 14 दिसंबर शाम 6:49 बजे से 15 दिसंबर रात 9:19 बजे तक

पूजा मुहूर्त: सुबह 7:06–8:24

पारण: 16 दिसंबर सुबह 7:07–9:11

महत्व: धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि सफला एकादशी का व्रत हजारों वर्षों की तपस्या के बराबर फल देता है। इस व्रत से कार्यों में सफलता मिलती है।

3. पौष पुत्रदा एकादशी – 30 दिसंबर 2025

तिथि: 30 दिसंबर सुबह 7:50 बजे से 31 दिसंबर सुबह 5:00 बजे तक

पूजा मुहूर्त: सुबह 9:49–11:06

पारण: 31 दिसंबर दोपहर 1:26–3:31

महत्व: यह एकादशी संतान प्राप्ति के लिए विशेष मानी जाती है। माना जाता है कि यह पितृदोष मिटाती है और सभी पापों से मुक्ति दिलाती है। है.