कनाडा के पूर्व PM ट्रूडो की वायरल रोमांटिक तस्वीर महिला

Updated on 2025-10-13T11:20:28+05:30

कनाडा के पूर्व PM ट्रूडो की वायरल रोमांटिक तस्वीर महिला

कनाडा के पूर्व PM ट्रूडो की वायरल रोमांटिक तस्वीर महिला

कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और अमेरिकी पॉप स्टार कैटी पेरी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। ट्रूडो ने जनवरी में प्रधानमंत्री का पद छोड़ा था और उसके बाद उनकी कोई खबर नहीं आई थी।

कैटी पेरी की संपत्ति:

हॉलीवुड की पॉप क्वीन कैटी पेरी ने ‘Firework’, ‘Roar’, ‘Dark Horse’ जैसे हिट गानों से करोड़ों कमाए। फोर्ब्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ पहले 200 मिलियन डॉलर थी, जो अब बढ़कर 400 मिलियन डॉलर (लगभग 3,300 करोड़ रुपये) से ज्यादा हो गई है। उन्होंने अपने गानों के राइट्स 225 मिलियन डॉलर (लगभग 1,870 करोड़ रुपये) में बेच दिए थे।

लग्जरी लाइफस्टाइल:

कैटी के पास मोंटेसिटो, बेवर्ली हिल्स और लॉस फेलिज में महंगे बंगले हैं। उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज पोंटॉन कैब्रियोलेट, टेस्ला साइबरट्रक, कस्टम मिनी कूपर और फिस्कर कर्मा जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

ट्रूडो की पर्सनल लाइफ:

ट्रूडो ने 2023 में पत्नी सोफी ग्रेगोएर ट्रूडो से 18 साल की शादी खत्म की। उनके तीन बच्चे हैं—एक बेटी और दो बेटे।

 

कैटी पेरी और ऑरलैंडो ब्लूम का रिश्ता:

कैटी और ऑरलैंडो ब्लूम का रिश्ता 2016 में शुरू हुआ, 2017 में ब्रेकअप हुआ, फिर 2018 में फिर से साथ आए। 2019 में सगाई हुई और 2020 में उनकी बेटी डेजी हुई। जुलाई 2025 में दोनों ने ब्रेकअप की घोषणा की, लेकिन बेटी की परवरिश साथ में करेंगे। पेरी की पहली शादी 2010 में रसेल ब्रांड से हुई थी, जो 2011 में खत्म हो गई थी।

नवीन अफेयर:

जुलाई 2025 में मॉन्ट्रियल के रेस्त्रां ले वायलोन में ट्रूडो और पेरी को डिनर करते देखा गया। TMZ ने उनका वीडियो साझा किया, जिसमें दोनों एक ही टेबल पर बैठकर बातचीत करते नजर आए।

ये भी पढ़ें-  

अफगानिस्तान में महिला पत्रकारों की एंट्री क्यों रोकी गई, क्या छिपाना चाहती है सरकार