Ganga Dussehra 2025 Wishes: गंगा दशहरा पर अपनों को भेजें शुभकामनाएं, इन खास संदेशों से बढ़ाएं प्यार

Updated on 2025-06-04T10:45:40+05:30

Ganga Dussehra 2025 Wishes: गंगा दशहरा पर अपनों को भेजें शुभकामनाएं, इन खास संदेशों से बढ़ाएं प्यार

Ganga Dussehra 2025 Wishes: गंगा दशहरा पर अपनों को भेजें शुभकामनाएं, इन खास संदेशों से बढ़ाएं प्यार

Happy Ganga Dussehra 2025 Wishes: गंगा दशहरा 5 जून 2025 को मनाया जाएगा। माना जाता है कि इसी दिन राजा भगीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से धरती पर उतरी थीं। यह दिन मां गंगा की पूजा और उपासना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने से सभी पाप मिट जाते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। इस दिन स्नान के बाद दान करने का भी खास महत्व होता है।

इस पावन अवसर पर आप अपने दोस्तों और परिवार को शुभकामनाएं देने के लिए ये खास संदेश भेज सकते हैं।

गंगा दशहरा शुभकामनाएं संदेश ????

"मां गंगा की कृपा से आपके जीवन से हर दुख, रोग और दोष दूर हों।

आपका घर सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे।

गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!"

 

"गंगा जल जितना पवित्र हो आपका मन,

जैसे गंगा बहती है बिना थके, वैसे ही आपका जीवन भी आगे बढ़ता रहे।

गंगा दशहरा की शुभकामनाएं!"

 

"मां गंगा की निर्मल धारा आपके जीवन को पवित्र बनाए,

हर संकट दूर हो और हर दिन शुभता से भरा हो।

गंगा दशहरा पर ढेरों शुभकामनाएं!"

 

"इस गंगा दशहरा पर मां गंगा आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई उमंग और शुद्धता लाएं।

आपका हर दिन मंगलमय हो!"

 

"गंगा मैया की कृपा बनी रहे,

सभी दुःखों और दोषों का अंत हो,

गंगा दशहरा आपके लिए शुभ फल लेकर आए!"