Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता! 24 कैरेट गोल्ड रेट में फिर बड़ी गिरावट

Updated on 2026-05-12T11:21:53+05:30

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता! 24 कैरेट गोल्ड रेट में फिर बड़ी गिरावट

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता! 24 कैरेट गोल्ड रेट में फिर बड़ी गिरावट

Gold Silver Price Today Live: 12 मई, मंगलवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. डॉलर की मजबूती, वैश्विक अनिश्चितता और घरेलू बाजार में कमजोर मांग के चलते गोल्ड रेट नीचे आए हैं. खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील का असर भी अब बाजार में दिखाई देने लगा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि लोगों द्वारा खरीदारी में सावधानी बरतने से बाजार का सेंटीमेंट थोड़ा कमजोर पड़ा है.

आज 24 कैरेट सोना प्रति ग्राम 22 रुपये तक सस्ता हुआ है. यानी 10 ग्राम पर ग्राहकों को करीब 220 रुपये तक की राहत मिली है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,120 से 1,52,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है.

दिल्ली-मुंबई में कितना हुआ सोना सस्ता?

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,52,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,39,590 रुपये में बिक रहा है. दोनों ही कीमतों में कल के मुकाबले 220 रुपये की गिरावट आई है.

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में भी लगभग यही ट्रेंड देखने को मिला. इन शहरों में 24 कैरेट सोना 1,52,120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

वहीं चेन्नई में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. यहां 24 कैरेट सोना 550 रुपये सस्ता होकर 1,53,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.

क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम?

बाजार जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मजबूत होने से सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है. अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव से निवेशकों का रुख भी बदल रहा है.

इसके अलावा रविवार को हैदराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से एक साल तक सोने की खरीद में संयम बरतने की अपील की थी. इसके बाद से बाजार में चर्चा तेज हो गई कि आने वाले दिनों में गोल्ड की मांग और कमजोर हो सकती है. इसी वजह से कीमतों पर दबाव बना हुआ है.

चांदी की कीमत में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी हल्की नरमी देखने को मिली है. आज चांदी का भाव 2,74,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है, जो कल के मुकाबले 100 रुपये कम है.

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और पुणे जैसे शहरों में चांदी 2,749 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रही है. हालांकि चेन्नई में चांदी अभी भी बाकी शहरों के मुकाबले महंगी बनी हुई है. यहां एक किलो चांदी की कीमत 2,85,100 रुपये दर्ज की गई है.

खरीदने से पहले जान लें ये बात

सर्राफा बाजार में जारी इन कीमतों में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं. ऐसे में ज्वेलरी खरीदने से पहले लोकल ज्वेलर्स से लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लेना चाहिए. एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक हालात के हिसाब से सोने-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़े 

Share Market: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स टूटा, निफ्टी 24000 के नीचे फिसला